Award, Sagar University

Sagar Watch डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालयए सागर के 4 शिक्षकों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की 2023 की सूची में स्थान मिला हैण् स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालयए अमेरिका और एल्सिवियर पब्लिशर्स द्वारा हाल ही में दुनियाभर के 02 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची जारी की गई है जिसमें डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के चार शिक्षक शामिल हैं।  

इस सूची में फार्मेसी विभाग के प्रो एस पी व्यास, प्रो संजय कुमार जैन   माइक्रोबायोलोजी विभाग के प्रो  नवीन कानगो और क्रिमिनोलॉजी एवं फोरेंसिंक साइंस विभाग की डॉ वंदना विनायक शामिल हैं

इस सूची के अनुसार विज्ञान के 22 क्षेत्रों और 174 उपक्षेत्रों से संबंधित वैज्ञानिकों का डाटाबेस तैयार किया जाता है जिसमें उन वैज्ञानिकों को शामिल किया गया जिनके साल भार में कम से कम पांच शोध पत्र प्रकाशित हों

इस रिसर्च में साइटेशन की स्टैण्डर्ड डाईज्ड इन्फोर्मेशन एवं इंडेक्स को ऑथरशिप को आदि को ध्यान में रखते हुए सूची को तैयार किया जाता हैण् एल्सिवियर प्रकाशन एवं स्कोपस विश्व स्तर के साईंटेशन डेटाबेस का रख रखाव करते हैं और यह शोध की गुणवत्ता को प्रमाणित करने वाली विश्व स्तर की मानक संस्था है

इस सूची में विश्वविद्यालय के कई पूर्व शिक्षक एवं पुरा छात्रए जो देश.विदेश विभिन्न संस्थाओ में कार्यरत हैंए भी शामिल हैं विश्वविद्यालय के शिक्षकों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोण् नीलिमा गुप्ता ने बधाई दी है और हर्ष व्यक्त किया है


फार्मेसी विभाग के पूर्व आचार्यए प्रो सुरेशप्रसादव्यास को निरंतर चौथे साल  उच्चस्तरीय शोध के लिए इस सूची में स्थान मिला हैण् उन्होंने लाइपोसोम बायोटेक्नोलॉजीए ओरल वक्सीनशनए लक्ष्यभेदी टीबी उपचारए  नावेल ड्रग डिलीवरी पर उत्कृष्ट शोध किया है जो  ४०० शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है और 20000 से अधिक बार उल्लेखित है





प्रोण् संजय के जैनए फार्मेसी विभाग में वरिष्ठ आचार्य एवं निदेशकए प्लानिंग व रिसोर्स जनरेशन हैं
और उन्हें  तीसरी बार  उच्चस्तरीय शोध के लिए इस सूची में स्थान मिला हैण् उन्होंने बड़ी आंत और मस्तिष्क की बीमारियों के लिए लक्ष्यभेदी दवाओं का विकास किया है जिसके लिए उन्हें 2018 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा विजिटर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका हैण् इनके 200 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं जिनका 15000 बार उल्लेख हुआ है  व इन्हे 03 अंतराष्ट्रीय व 01 राष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त हैंण् 




प्रोण् नवीन कानगो लगातार दूसरी बार इस सूची में शामिल किये गए हैंण् वे माइक्रोबायोलोजी के विभागाध्यक्ष एवं अकादमिक अफेयर्स के निदेशक हैं और इनका शोध कार्य सूक्ष्मजैवीय एन्जाइम्स का स्वास्थ्यवर्धक प्री.बायोटिकए बायो.एथेनोलए मुर्गी के पंखों के अपघटन एवं बहुउपयोगी नैनोपार्टिकल्स बनाने पर आधारित हैण्इनका शोध कार्य 80 शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है जिनका 1900 से अधिक  बार उल्लेख हुआ हैण् 






डॉण् वंदना विनायक क्रिमिनोलॉजी एवं फोरेंसिंक साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं एवं उनका
शोधकार्य डायटम्स और माइक्रोअलगी से जैव ईधन एवं पिगमेंट्स उत्पादन की नैनोटेक्नोलाजी पर केंद्रित हैंण्उन्होंने डीएसटी की ननोमिशन एवं सेपिफेरा परियोजना का संचालन किया हैंण्  इनका शोध कार्य 60शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है जिनका 1300 से अधिक  बार उल्लेख हुआ हैण् 
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours