#sagar #newsinshort #kshatriyaSammelan #osho
👉मकरोनिया के रानी दुर्गावती वार्ड में रेलवे गेट 29 के पास श्री रामलला जी की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 10 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे श्री लवकुश भगवान के मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन खुरई के विधायक भूपेन्द्र सिंह ने किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कुशवाहा समाज के मंदिर व धर्मशाला निर्माण कार्य हेतु 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी।
👉क्षत्रिय महासभा जिला सागर की शाखा क्षत्रिय महिला महासभा जिला सागर द्वारा 24 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित महिला सम्मेलन में क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ पूर्व मंत्री, विधायक पन्ना बिजेंद्र प्रताप सिंह, चित्रकूट से विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, सिवनी मालवा से विधायक विजयपाल सिंह तथा छतरपुर की पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह मुख्य अतिथि होंगी।
👉बुंदेलखंड के एक निजी विश्वविद्यालय और महाकौशल विश्वविद्यालय का अग्निशमन दल कुंभ मेले-2025 के लिए रवाना किया गया है। सागर संभाग आयुक्त वीरेन्द्र सिंह रावत जी ने झंडी दिखाकर कुम्भ मेले के लिये रवाना किया।
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन जारी है, जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपात स्थितियों के कुशल प्रबंधन के लिए यह दल अपनी सेवाएं देगा। इस विशेष टीम में 50 प्रशिक्षित छात्र, विशेषज्ञ प्रशिक्षक, और अत्याधुनिक बहु उद्देशीय वाहन शामिल हैं।👉डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के मानविकी एवं समाज विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत को डाट फाउण्डेशन पंजाब में एडवायजरी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। डाट फाउंडेशन बाल शोषण निरोध, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विकास एवं बाल कल्याण की दिशा में कार्य करने वाला संस्थान है. जिसका मुख्यालय जालंधर पंजाब में है।
👉डॉ हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में ओशो की पुण्यतिथि ( 19 जनवरी 2025) के उपलक्ष्य में एक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस चर्चा सत्र का शीर्षक ‘The Art Of Dying ’ था जिसमें दर्शन विभाग एवं अन्य विभागों के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस चर्चा सत्र की शुरूआत करते हुए विभागाध्यक्ष, डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि मृत्यु स्थूल शरीर का बिछडना है क्योंकि जन्म में इससे संयोग होता है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours