Articles by "News In Short"
News In Short लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar WAtch | News In Short

Sagar Watch News

👉डाॅ.सर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 33वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगें। जिसको लेकर आयोजन की पूर्व संध्या पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने विश्वविद्यालय कुलपति तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ दीक्षांत समारोह स्थल का निरीक्षण किया। 

इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रथम बार सागर पधार रहे हैं। जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बहुत तैयारियां की है। मंत्री श्री राजपूत ने विश्वविद्यालय प्रबंधन की तैयारियों एवं दीक्षांत समारोह स्थल तथा विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। 


👉उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 20 जून, शुक्रवार को सागर दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सागर पहुंचेंगे। 

मंत्री श्री शुक्ल दोपहर 12 बजे डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय परिसर सागर में आयोजित 33वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात, दोपहर 1:45 बजे वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के साथ सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री श्री शुक्ल शाम 4:30 बजे सागर से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।

👉केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गड़करी 20 जून 2025 को सागर जिले के प्रवास पर रहेगें। केन्द्रीय मंत्री प्रवास के दौरान सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। 

जारी कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी 20 जून 2025 को प्रातः 9ः45 बजे नागपुर ऐयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11ः15 बजे ढाना हवाई पट्टी सागर पहुंचेंगे।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ढाना हवाई पट्टी सागर से प्रातः 11ः30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11ः50 बजे डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर पहुँचेगें विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में शामिल होगे। 

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री दोपहर 1ः35 बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के उपरान्त । दोपहर 2ः10 बजे मध्यप्रदेश के सागर क्षेत्र में राजमार्ग परियोजना के कार्यों की समीक्षा करेगें। 

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री दोपहर 3 बजे मकरोनिया में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3ः30 बजे ढाना हवाई पट्टी के लिए रवाना होकर शाम 4 बजे हवाई पट्टी ढाना सागर से हेलीकाप्टर द्वारा नागपुर के लिए रवाना होगें।

Sagar Watch News

Sagar Watch
 | News In Short

👉भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग फसल उपार्जन वर्ष 2025-26 हेतु पंजीयन 19 जून से 5 जुलाई 2025 तक ई-उपार्जन पोर्टल पर होगा। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार पंजीयन एमपीकिसान एप, पंचायत कार्यालय, सुविधा केंद्रों, सहकारी समितियों और साइबर कैफे आदि पर किया जा सकता है। 

पंजीयन नि:शुल्क और सशुल्क (₹50) दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। विशेष वर्ग जैसे सिकमी, बटाईदार आदि के लिए केवल सहकारी समितियों में पंजीयन की सुविधा है। किसानों से अपील की गई है कि पंजीयन से पहले आधार से बैंक खाता और मोबाइल नंबर अवश्य लिंक कराएं।


👉मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रतिभा चयन ट्रायल 18 जून 2025 को सुबह 9:30 बजे खेल परिसर सागर में आयोजित किया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 1 जनवरी 2025 को 12 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

खिलाड़ियों को आधार कार्ड,अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र और फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से पहले उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी खेल परिसर सागर स्थित खेल और युवा कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


👉मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम खुरई मनोज चौरसिया द्वारा सागर जिले के मालथौन क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए मूल्य की 100 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। 

यह जमीन दबंग रानू सिंघई द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई थी। प्रशासन ने कब्जा हटाकर करीब 30 आदिवासी परिवारों को उनकी जमीन लौटाई। रानू सिंघई पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में रेत, भू-माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

 Sagar Watch : News In Short

Sagar Watch news

👉पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के विमान दुर्घटना में दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रूपाणी जी को एक कुशल, कर्मठ और समर्पित नेता बताया जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर गुजरात के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

भूपेन्द्र सिंह ने 2019 में सागर दौरे के दौरान उनसे हुई भेंट को याद करते हुए कहा कि वे मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Sagar Watch News

👉सागर जिले में कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामाजिक सम्मेलन संजीवनी बाल विद्यालय, तिलकगंज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, गौरव पटैल और सालकराम गौहर का सम्मान किया गया। 

सम्मेलन में सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद गौर (गिरवर) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. कुसमरिया ने उन्हें समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। वरिष्ठजन व युवाओं ने समाज के विकास पर विचार विमर्श किया। सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

👉आयुक्त, कोष एवं लेखा, भोपाल के निर्देशानुसार सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) को शासकीय कर्मचारियों के एम्प्लॉई डाटा को समग्र आईडी से लिंक कर IFMIS में सत्यापित करना अनिवार्य किया गया है। वेतन का भुगतान अब आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। 

जिन कार्यालयों की समग्र लिंक रिपोर्ट 100% नहीं है, वहां के अधिकारियों, लिपिकों व कर्मचारियों का जून 2025 का वेतन रोका जाएगा। समग्र लिंकिंग एवं सत्यापन की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। समस्त शासकीय सेवकों के खाते आधार से लिंक होने चाहिए, अन्यथा उनका वेतन आहरण नहीं होगा। DDO को निर्देशित किया गया है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराएँ।


👉कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल ने पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि स्वावलंबी गौशालाओं का शीघ्र निर्माण कर संचालन किया जाए और अधिक से अधिक कृत्रिम गर्भाधान को प्रोत्साहित किया जाए। 

उन्होंने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मैत्री प्रशिक्षण, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना और चलित पशु चिकित्सालयों के माध्यम से पशुओं का इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मुर्गी, बकरी, और सुकर पालन को बढ़ावा देने तथा डेयरी व मत्स्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया गया।

👉सागर जिले की स्कूलों में भाड़े के शिक्षक रखने वाले पांच सरकारी शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का  निर्णय लेने पर पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, विधायक खुरई भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव को पत्र लिख कर सागर कलेक्टर संदीप जी आर की प्रशंसा की है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री  के द्वारा सुशासन की दिशा में जो कार्य किए जा रहे प्रयासों को लेकर उनको धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि सागर कलेक्टर ने 10 शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने का अच्छा निर्णय लिया है। 

सागर वॉच | ख़बरें संक्षेप में 

👉वृंदावन में 2 से 10 जुलाई तक होने वाले श्री भक्तमाल कथा, श्री गुरूपूर्णिमा महोत्सव, श्री गोपाल यज्ञ और संत समागम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। स्वामी किषोर दास देव जू महाराज और अन्य श्रद्धालु सदस्यों ने आयोजन की महत्ता पर चर्चा की। 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि यह स्थल संतों का आगमन का महत्वपूर्ण केंद्र है और मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा। सभी ने अपनी सुझाव दिए और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प किया।

Sagar Watch News
👉कलेक्टर ने अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने, नदी-नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 

साथ ही, राहत और बचाव के लिए दल बनाकर टीमों का गठन, व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, स्वास्थ्य व खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करने और अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था करने को कहा। 

पुलिस, नगर निगम, जल संसाधन आदि विभागों को विस्तृत योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने नदी नालों की वेरिकीटिंग, रस्सी, टॉर्च, नाव आदि सामग्री साथ रखने और गोताखोरों व होमगार्ड की तैयारियों का भी उल्लेख किया। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कंट्रोल रूम स्थापित करें और सतर्क रहें।



sagar watch News

कितना भी नजदीकी क्यों न हो,गलत आचरण वाले व्यक्ति का साथ नहीं देंगे

👉पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, विधायक खुरई श्री भूपेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत धरमपुर में आयोजित कार्यक्रम में 4.36 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे बलोप-धरमपुर-जनराहो सड़क सहित 5.82 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। 

उन्होंने धरमपुर के राजमंदिर में कलश स्थापना व ध्वजारोपण कार्यक्रम में पहुंच कर कलश पूजन किया और मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सनातन धर्म और संस्कृति की महिमा से ओतप्रोत अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षों में ईश्वर का वास है और हरे वृक्ष को काटना मनुष्यों की हत्या के समान है।

पूर्व गृह मंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने धरमपुर में चल रहे पांच दिवसीय रामकथा के आयोजन में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर धरमपुर में राम राज्य स्थापित कर सकते हैं और इसे अयोध्या जैसी धर्मनगरी बना सकते हैं। इसके लिए संस्कारों, भक्ति, पुण्य कार्य और सेवा में भाग लेकर स्वयं का विकास करना चाहिए। 

श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि वे गलत आचरण वाले व्यक्ति का साथ नहीं देंगे, चाहे वह कितना भी नजदीकी क्यों न हो। उनका उद्देश्य धर्म, सेवा और गरीबों का कल्याण है। उन्होंने भगवान राम के आदर्श जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि राम ने त्याग, मर्यादा और धर्म का पालन कर आदर्श राज्य स्थापित किया। राम का जीवन समाज के लिए प्रेरणा है।

 Sagar Watch | News In short

Sagar Watch News

गर्मी की छुट्टियों  में भी आंगनबाड़ी से बटेगा  पोषण आहार

👉महिला एवं बाल विकास विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 1 जून से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्रों के पंजीकृत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार वितरित किया जाएगा।

यह निर्णय 24 मई को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया गया, जिसमें संचालनालय भोपाल द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। वितरण व्यवस्था के लिए स्व-सहायता समूहों की बैठक कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा और लिखित सहमति ली जाएगी।

निर्धारित मेनू/रेसिपी अनुसार खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा और पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। साथ ही, पोषण ट्रैकर पोर्टल पर दैनिक प्रविष्टि दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।

सभी परियोजना अधिकारियों को 26 मई तक आदेश जारी करने और 28 मई तक खाद्य तैयारी पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

15 मई 2025से प्रवेश  प्रारंभ

👉वर्ष 2024 में स्थापित रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय, सागर में सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया 15 मई 2025 से प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित होगी। विश्वविद्यालय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सागर और दमोह जिलों के कॉलेजों एवं अध्ययन केंद्रों में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

स्नातक स्तर पर कला, वाणिज्य और कृषि संकायों के कई विषय उपलब्ध हैं।
स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए., वाणिज्य, योग विज्ञान, गणित जैसे विषयों में प्रवेश दिया जाएगा।
डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स जैसे लोक प्रशासन, योग, टूरिज्म, मशरूम खेती, खाद्य प्रसंस्करण, बी.लिब., एम.लिब. और होटल मैनेजमेंट में भी प्रवेश उपलब्ध है।

सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हैं तथा मध्यप्रदेश शासन की छात्रवृत्ति योजनाएं भी लागू हैं। कुलपति प्रो. विनोद मिश्रा ने विषयों की वृद्धि को विद्यार्थियों के हित में बताया, जबकि कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने विद्यार्थियों और मीडिया से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार का आग्रह किया।

पात्रता जून 2025 से होगी निरस्त

जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत 18.82 लाख हितग्राही राशन का लाभ ले रहे हैं, जिनमें से 80% यानी 15.16 लाख हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। शेष 3.69 लाख हितग्राहियों की ई-केवाईसी अब तक नहीं हुई है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि 30 मई 2025 तक जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उनकी राशन पात्रता जून 2025 से समाप्त कर दी जाएगी।

यह अंतिम अवसर विशेष अभियान के रूप में दिया गया है। हितग्राही अपनी ई-केवाईसी निकटतम उचित मूल्य दुकान या "मेरा eKYC ऐप" के माध्यम से स्वयं कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने अपील की है कि सभी शेष हितग्राही समय पर ई-केवाईसी कराकर राशन योजना का निरंतर लाभ सुनिश्चित करें।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में   संशोधन

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी आर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में संशोधन किया है। -

कलेक्टर कार्यालय से जारी कार्य विभाजन आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी मालथौन एवं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मुनौवर खान को अनुविभागीय अधिकारी देवरी का कार्य सौंपा गया।

इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी खुरई एवं संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार चौरसिया को अपने कार्य के साथ साथ अनुविभागीय अधिकारी मालथौन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Sagar Watch | News In Short

Sagar Watch News

👉
जिले में स्कूल बस एवं यात्री बसों की चैकिंग संबंधी  विशेष अभियान के तहत आज चौथे दिन    सिविल लाईन चैराहे के निकट प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक 42 यात्री वाहनों को चैक किया गया।  जिनमें से मात्र 01 यात्री बसों में आपातकालीन द्वार पर सीट लगी पाई जाने पर उन्हें मौके पर निकलवाकर जब्त किया गया ताकि वाहनस्वामी पुनः इन सीटो को इमरजेंसी गेट के सामने न लगा सके। 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया के मुताबिक आज की कार्रवाई में  कुल 11 यात्री बसों में कमियां पाये जाने पर उन वाहनों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कार्यवाही करते हुए 87500/-का जुर्माना वसूल किया गया। 

चैकिंग के परिणाम स्वरूप अधिकतर यात्री बसों के इमरजेंसी गेट भलीभांति कार्य कर रहे है, तथा उनके सामने सीट लगी नहीं पाई जा रही है। चालक/परिचालक के गणवेश एवं अन्य सुरक्षा संबंधी उपाय जैसे अग्निशमन यंत्र, फस्टएड बाॅक्स आदि पर अब विशेष जोर दिया जावेगा। यदि कोई भी चालक/परिचालक बिना वर्दी के पाया जायेंगे उनके लायसेंस तत्काल निलंबित होंगे, साथ ही जुर्माना राशि वसूली  जाएगी। 

 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त वाहनस्वामियों को हिदायत दी है कि वे अपने वाहनों के संचालन के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों यथा बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन कार्ड, वाहन चालक का भारी  ड्रायविंग लायसेंस, टैक्स प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि अनिवार्य रूप से साथ में रखे।  

सागर की माही  को  केनोईंग में स्वर्ण पदक 

Sagar Watch News

👉वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 35वी राष्ट्रीय जूनियर महिला/पुरूष क्याकिंग/केनोईंग चैम्पियनशिप 2024-25 का आयोजन भोपाल में  24 से 28 अप्रैल 2025 में किया गया। जिसमें सागर जिले की कु.माही रावत ने क्याकिंग-केनोईंग के4*1000मीटर ईवेंट में सिल्वर मैडल तथा के 4*500मीटर के ईवेंट में गोल्ड मैडल प्राप्त कर सागर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

युवा संगम कार्यक्रम 26 मई को 

👉युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से "युवा संगम कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय, सागर परिसर में होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार मेला एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगे। साथ ही, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी और ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

आवेदकों को साक्षात्कार के लिए रोजगार कार्यालय का पंजीयन, समग्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र (अंकसूची) साथ लाना अनिवार्य है। विभिन्न कंपनियां मौके पर ही पदों के लिए चयन करेंगी।

Sagar Watch News

👉जिले की बीना तहसील में मेधावी छात्रों के सम्मान हेतु आयोजित कार्यक्रम में मौजूद  छात्र-छात्राओं से  जिला कलेक्टर ने संवाद  किया। उन्होंने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई और भविष्य की योजना के चर्चा करते हुए पूंछा कि आप  क्या बनना चाहते हैं? आप अपने लक्ष्य जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी, सिविल सर्विस में आने के लिए अभी से संकल्प लें और मन लगाकर, अनुशासन में रहते हुए पढ़ाई करें।

कलेक्टर संदीप जी आर ने  बच्चों से बात करते हुए कम्प्यूटर साइंस एवं कृत्रिम  बुद्धिमत्ता  (Artificial Intelligence) के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर कोडिंग का पहला शब्द होता है हेलो वर्ल्ड। उन्होंने उपस्थित बच्चों से कहा कि आज आप लोग इंटरनेट पर सर्च करना,  उन्होंने चैट जीपीटी के बारे में बताते हुए कहा कि यह कृत्रिम  बुद्धिमत्ता  (Artificial Intelligence) से युक्त एक अच्छा ऐप है जिसके माध्यम से आप सभी अपनी पढ़ाई से संबंधित सवाल भी पूंछ सकते हैं। 

चैट जीपीटी सभी प्रकार के सवालों के जबाव दे सकता है जो आपकी पढाई में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम  बुद्धिमत्ता  (Artificial Intelligence) की मदद से आप अपनी पढ़ाई को और स्मार्ट बना बना सकते हैं।

Sagar Watch news

टेलीमेडिसिन 
सुविधा शुरू करें-उप मुख्यमंत्री 

👉उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने बीना अस्पताल का निरीक्षण कर टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श मिल सके। उन्होंने सौ बिस्तरों वाले अस्पताल की सभी अनापत्तियों को शीघ्र पूर्ण कर कार्य आरंभ करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक सहित  अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्री शुक्ल ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को समय पर अस्पताल में उपस्थित रहने और मरीजों की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता, और विकास खंड चिकित्सा अधिकारी की शीघ्र नियुक्ति   करने को कहा।

 उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ल ने  बताया मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की एवं पैरामेडिकल की कमी को दूर करने के लिए 3000 डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य विभाग में 30,000 कर्मियों की भर्ती करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।   

 माता-पिता को मिलेगी सम्मान निधि   

 
👉जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) यूपीएएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) ने बताया कि मध्यप्रदेश के स्थायी निवासी वे माता-पिता, जिनकी पुत्री भारतीय सेना में पदस्थ है, उन्हें मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिवर्ष सम्मान निधि प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक पात्र माता-पिता जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सागर से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑर्थाे क्लिनिक सील 

👉देवरी एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने  प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए देवरी नगर में संचालित श्री आशा ऑर्थाे क्लिनिक को सील कर दिया। यह क्लिनिक डॉ. अतुल कुमार जैन द्वारा संचालित किया जा रहा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्लिनिक में कई प्रकार की अनियमितताएँ पाई गईं। एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने टीम ने स्थल निरीक्षण के दौरान क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की।

कलेक्टर संदीप जी आर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अन्य चिकित्सा संस्थानों की भी सघन जाँच की जाएगी। अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ई-केवाईसी अनिवार्य

👉सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। कलेक्टर   के निर्देश पर  समस्त विक्रेताओं को समीक्षा बैठक में यह कार्य लक्ष्य अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे।

शासन के आदेशों का पालन नहीं करने पर विकासखंड देवरी की शा. उ. मू. दुकानें कृ बेलढाना, कांसखेड़ा, झुनकू, समनापुर शाहजू, सिमरिया हर्राखेड़ा, बीना, चीमाढाना, इमझिरा, कुसमी और पिपरिया पाठक पर 5000-5000 रू. का जुर्माना लगाया गया है।

साथ ही, सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि शेष रहे समस्त पात्र सदस्यों की ई-केवाईसी पीओएस मशीन एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से 10 मई 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। आदेश की अवहेलना की स्थिति में आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 बीना तेलशोधक कारखाने  में  मॉक ड्रिल आयोजित

👉कलेक्टर संदीप जी आर की उपस्थिति में भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) आगासौद, बीना में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें आपदा प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की  मॉक ड्रिल की गई। यहां  आपदाओं और ऐसी परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य जिले में आपदा प्रबंधन हेतु की गई तैयारियों का परिक्षण करना तथा कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने के उपाय करना है।  

मॉक एक्सरसाइज  में उद्योग द्वारा रासायनिक औद्योगिक दुर्घटना की चेतावनी सायरन बजाकर अथवा अन्य साधनों से दी गई,  घटना के पश्चात् उद्योग परिसर के संसाधनों जैसे स्क्रवर्स, वाटर स्प्रे, केमिकल स्प्रे, प्रशिक्षित कामगार, अग्नि शमन यंत्र, फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार), मेडिकल एम्बुलेन्स आदि का उपयोग कर घटना के नियंत्रण हेतु कार्यवाही करना का अभ्यास किया गया।

उद्योगों के समस्त संसाधनों के उपयोग के बावजूद रसायन के रिसाव/अग्नि दुर्घटना में कमी न आने की परिस्थिति में (काल्पनिक) उद्योग प्रबंधन इंसिडेंट कमांडर को सूचित करेंगे तथा विस्तृत में घटना, रसायन के प्रभाव, रसायन के रिसाव को रोकने हेतु आवश्यक उपाय, रिसाव के समय होने वाली कठिनाइयों एवं उद्योग परिसर में हुई जन-धन की हानि इत्यादि के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया ।

 इंसीडेंट कमांडर द्वारा रसायन रिसाव का लोगों एवं पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव का आंकलन औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड विभाग के अधिकारीयों से जानकारी प्राप्त कर, आपदा प्रबंधन की आगामी रणनीति का निर्धारण किया गया।

Sagar Watch  | News In Short

Sagar Watch news

👉नगर निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह सम्मेलन की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह आयोजन 15 मई के बजाय 14 मई को अंबेडकर वार्ड स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर में किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने योजना प्रभारी को सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के लिए 9 मई तक आवेदन नगर निगम की योजना शाखा में किए जा सकते हैं।

विवाह हेतु वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व वधु की 18 वर्ष होनी चाहिए। दोनों के पास समग्र आईडी, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की प्रति, वोटर कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज अनिवार्य हैं। यदि वर-वधु विशेष श्रेणी (जैसे निःशक्त, विधवा, श्रमिक) से हैं तो उन्हें संबंधित योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करना होगा। सभी दस्तावेज स्पष्ट एवं प्रमाणित होने चाहिए, तभी ऑनलाइन आवेदन संभव होगा।

सागर जिले में रबी उपार्जन कार्य सुचारु रूप से जारी

👉सागर जिले में रबी उपार्जन वर्ष 2025 के अंतर्गत कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर 173 उपार्जन केन्द्रों पर कार्य संचालित हो रहा है। किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

एसडीएम व तहसीलदार नियमित निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। अब तक 37,500 किसानों से 3.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। बारदाने और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अब तक 21,000 किसानों को 432 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है और शेष का भुगतान प्रक्रिया में है।

छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए 31 मई 2025 तक

👉शासन के निर्देशानुसार पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए 31 मई 2025 तक एमपीटास पोर्टल खोला गया है।

 इसके लिए सभी पात्र विद्यार्थी 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे संस्था में अध्ययनरत सभी पात्र विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कराएं, ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

उर्स 09 मई से

👉हजरत सैयद मोहम्मद इशहाक वली शामी उर्फ बाबा बालजती शाह रह.अलैह धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स 09 मई से 11 मई तक सम्पन्न होगा। बाबा के सालाना उर्स की तैयारियां चल रहीं  हैं। 

दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष  ने बताया कि धामोनी वालें बाबा के सालाना उर्स की शुरुआत 09 मई शुक्रवार को वाद नमाज जुमा संदली चादर के साथ होगी तथा बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ होगी।

10 मई दिन शनिवार को कब्बाली प्रोग्राम के उद्घाटन उपरान्त हिंदुस्तान के मशहूर कब्बाल नईम साबरी कब्बाल पार्टी और नुसरत खानम कब्बाला पार्टी के बीच

11 मई रविवार को रईस अनीश साबरी कब्बाल पार्टी और मीना नाज कब्बाला पार्टी के बीच तमाम रात कव्वालियों का मुकाबला होगा। 

Sagar Watch News

👉सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य और दर्शनशास्त्री स्व.पं. गोविंद प्रसाद शास्त्री द्वारा झंडा चौक गोपालगंज में स्थापित ऋषिकुल लोकप्रिय दर्शन सिद्धांत विद्यालय में बटुकों का उपनयन संस्कार परंपरागत रूप से संपन्न हुआ।

सनातन परंपरानुसार गुरुकुल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कर्मकांडी पंडित बनने के लिए अपनी शिक्षा दीक्षा के अंतर्गत उपनयन या यज्ञोपवीत संस्कार किया जाना अनिवार्य होता है। इसके पश्चात ही वे कर्मकांडी पंडित की श्रेणी में आने के पात्र होते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य पंडित श्रीराम शुक्ला द्वारा विधिवत धार्मिक अनुष्ठान कराए गए व बटुकों को गुरु मंत्र दिया गया। तत्पश्चात समस्त बटुकों ने गोपालगंज मोहल्ले में "भवति भिक्षाम देहि" उच्चारित करते हुए घर- घर जाकर भिक्षाटन किया।

इसके पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र समरसता प्रमुख सुनील देव ने बटुकों से संवाद करते हुए विशेष रूप से सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरणादाई वक्तव्य दिया।‌ श्री सुनील देव,अंशुल भार्गव, शैलेश वर्मा और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ने भी भिक्षा प्रदत्त की। 

Sagar Watch News

👉
सागर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी निदेशक राजकुमार खत्री के निर्देश पर सड़कों का चौड़ीकरण और ट्रैफिक नियंत्रण कार्य किया जा रहा है। डिग्री कॉलेज रोड का चौड़ीकरण पूरा होने के बाद भी बस ऑपरेटरों द्वारा अवैध बस पार्किंग की जा रही थी। 

स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के कैमरों से निगरानी कर तीन बसों पर चालानी कार्यवाही की गई। नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही लगाएं ताकि यातायात बाधित न हो। 

👉जिले में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों में से एक अहम् ताकीद आयुष्मान कार्ड से अस्पताल में होने वाले इलाज की रसीद अनिवार्यतः मरीज  को देने के समबन्ध में है। 

उन्होंने कहा कि, जिले के सभी आयुष्मान संबद्ध अस्पताल आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज में पूरी पारदर्शिता रखें। इस संबंध में सीएमएचओ आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। ऐसे अस्पताल जो नियमानुसार कार्य नहीं कर रहे उनपर कार्रवाई भी करें। सभी आयुष्मान संबद्ध अस्पताल नोटिस बोर्ड पर आवश्यक जानकारी चस्पा करें एवं मरीज़/परिजन को इलाज संबंधी रसीद आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं।

गुटका थूकने पर जुर्माना 

Sagar Watch news

👉
27 अप्रैल 2025 को लाखा बंजारा झील किनारे पान गुटखा थूकते युवक सत्यम राजपूत को एक जागरूक नागरिक ने टोका। युवक के हठधर्मी व्यवहार का वीडियो निगम प्रशासन को भेजा गया। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने तत्काल एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने और पुलिस कार्यवाही के निर्देश दिए। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता में भागीदार बनें और कैमरों से बाहर के क्षेत्रों में निगरानी में सहयोग करें।

Sagar Watch News

Sagar Watch : News In Short

👉राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में 10 मई 2025 को जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। 

इस लोक अदालत में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के घरेलू, कृषि, गैर घरेलू (5 किलोवाट तक) तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं (10 अश्वशक्ति तक) को विशेष छूट दी जाएगी।

प्री-लिटिगेशन स्तर पर 30% राशि पर तथा लिटिगेशन स्तर पर 20% राशि पर छूट मिलेगी। साथ ही, ब्याज की पूरी राशि पर 100% छूट प्रदान की जाएगी। पक्षकारों से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाकर आपसी समझौते से अधिक से अधिक प्रकरणों का निपटारा करें और लोक अदालत को सफल बनाएं।

👉किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में मिलेट्स मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला 2025 का आयोजन 28 एवं 29 अप्रैल को प्रातः 10 महाकवि पत्रकार सभागार मोतीनगर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मिलेट्स फसल मुख्यतः ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, रांगी जैसी अन्य फसलें एवं उनसे बनने वाले उत्पाद का जीवन्त प्रदर्शन किया जावेगा। जिस हेतु मण्डला, बालाघाट (चावल मिलेट्स कोदो कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा, सरसों, अलसी), सिवनी (चावल मिलेट्स कोदो कुटकी, रागी, महुआ राब, देसी, मक्का, ज्वार) तथा जबलपुर (चावल मिलेट्स कोदो कुटकी, रागी, महुआ राब, देसी, मक्का, ज्वार) से स्व. सहायता समूहों एवं एफ.पी.ओ. के कृषकों की सहभागीता रहेगी। जिसमें बालाघाट से गढी एवं लालवरी के चिन्नौर उत्पादक किसान संगठनों द्वारा मिलेट्स उत्पाद के साथ ही चावल की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी लगेगी ।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के मुख्य आतिथ्य में मिलेट्स मिशन अंर्तगत जिला स्तरीय फूड फेस्टिवल सह कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल की अध्यक्षता सागर सांसद  एवं दमोह सांसद  करेंगे । साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  सागर जिले की आठों विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगें 

👉महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में 02 मई 2025 को "लाड़ली लक्ष्मी उत्सव" का आयोजन जिला, नगरीय निकाय तथा ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार, लाड़ली लक्ष्मी उत्सव प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, लाड़ली बालिकाएँ एवं उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्य बालिकाओं की विशेष उपस्थिति रहेगी।

👉ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को आयरन फोलिक एसिड गोलियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला केंद्र स्रोत समन्वयक के साथ समन्वय कर पत्र जारी किया है। एविडेंस एक्शन इंडिया के हुसैन खान के सहयोग से यह सुनिश्चित किया गया कि सभी बच्चों को अवकाश में भी नियमित रूप से आयरन की गोलियां मिलती रहें। 

इसके लिए व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से निर्देश प्रसारित किए गए हैं। शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे बच्चों को आयरन गोलियां नियमित रूप से खिलवाएं और रिपोर्टिंग करें। 

बच्चों के हीमोग्लोबिन स्तर को बनाए रखने और एनीमिया से बचाव के लिए प्रति मंगलवार स्वयं भी आयरन गोलियां खाने और बच्चों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।

👉युवाओ को रोजगार एंव स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा कौषल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2025 प्रातः 11 बजे से को शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान (आई.टी.आईद्ध सागर के परिसर में किया जा रहा है।

आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में रोजगार मेला तथा अप्रेन्टिसषिप मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आवेदको का साक्षात्कार लेकर चयन किया जावेगा। सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ की जानकारी तथा ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

आवेदको कों साक्षात्कार के लिये रोजगार कार्यालय का पंजीयन,संमग्र आई डी, दो पासपोर्ट साइज के फोटो, शैक्षणिक योग्यता संबंधी (अंकसूची) प्रमाण पत्र अपने साथ आवष्यक रूप से लाये। कंपनीयों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों के लिये चयन किया जायेगा ।

👉प्रदेश में राशन प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवायसी अनिवार्य कर दी गई है। खाद्य मंत्री  ने बताया कि 9 से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर ई-केवायसी पूर्ण कराई जाएगी। 30 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर मई से राशन वितरण में परेशानी हो सकती है। 
लाभार्थियों की सुविधा हेतु "मेरा ई-केवायसी" मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जिससे घर बैठे आधार नंबर और ओटीपी के माध्यम से ई-केवायसी की जा सकती है। गांव और वार्ड स्तर पर ई-केवायसी शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ पीओएस मशीन द्वारा अंगूठा लगाकर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष टीम घर-घर जाकर सेवा प्रदान कर रही है। मंत्री ने सभी लाभार्थियों से समय पर ई-केवायसी कराने की अपील की है ताकि राशन वितरण में कोई बाधा न आए।

Sagar Watch News

👉सागर नगर पालिक निगम द्वारा शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के उद्देश्य से हफ्सिली रतोना क्षेत्र में 18 एकड़ भूमि पर डेयरी विस्थापन परियोजना शुरू की गई। इस स्थान पर सड़क, पानी, बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

परियोजना के अंतर्गत पशुपालकों को 1000 से 10000 वर्गफुट के भूखंड आवंटित किए गए ताकि वे शहर से बाहर डेयरी स्थापित कर सकें। कुल 264 भूखंड आवंटित किए गए थे, जिनमें से केवल 42 पशुपालकों ने शेड बनाकर डेयरी संचालन शुरू किया है।

हालांकि, कई पशुपालकों ने भूखंड लेने के बाद भी न तो डेयरी शुरू की, न ही निर्माण किया। ऐसे 180 पशुपालकों को अंतिम नोटिस देकर भूखंड आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने इन पशुपालकों को एक सप्ताह में डेयरी विस्थापन करने की चेतावनी दी है, अन्यथा उनका प्लॉट निरस्त कर दिया जाएगा।

अब ज़ोमेटो-कूरियर सेवा के कर्मचारियों को भी मिलेगा श्रम योजनाओं का लाभ 

👉गिग /प्लेटफार्म वर्कर्स को ई श्रम पंजीयन हेतु कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त सागर मे शिविर का आयोजन किया गया,इस शिविर मे swigyy zomato, ekart, delvehry इत्यादि मे सेवा देने वाले श्रमिकों का पंजीयन किया गया, श्रम पदाधिकारी सृष्टि तिवारी ने ई श्रम पंजीयन -के उपरांत मिलने वाले लाभो के सम्बन्ध मे उपस्थित श्रमिकों को अवगत कराया।

उन्होंने बताया की शिविर के अलावा जो भी श्रमिक अपना पंजीयन कराना चाहते है, वह MP-online एवं CSC सेंटर के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते है, बीड़ी कामगार कल्याण औषधालय बघराज वार्ड  बरुबा मैडम,श्रम विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


👉सागर ज़िले के कलेक्टर ने सभी राशन कार्ड धारकों (पात्रता पर्चीधारियों) से 30 अप्रैल 2025 तक ई-केवायसी कराने की अपील की है।

🔹 1 मई 2025 से बिना ई-केवायसी वाले लाभार्थियों को राशन नहीं मिलेगा।
🔹 9 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की ई-केवायसी पूरी हो सके।
🔹 जिन सदस्यों की ई-केवायसी नहीं होगी, उन्हें राशन मिलने में रुकावट आ सकती है, क्योंकि भारत सरकार अनुदान रोक सकती है।
🔹 ई-केवायसी शासकीय उचित मूल्य दुकानों की पीओएस मशीन से कराई जा सकती है।
🔹 यदि किसी को ई-केवायसी में समस्या हो, तो वह अनुविभागीय अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव या वार्ड प्रभारी से संपर्क कर सकता है।
🔹 परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु, विवाह या स्थायी पलायन की स्थिति में, राशन कार्ड से नाम विलोपित करवाने की प्रक्रिया भी कराई जा सकती है।

Sagar Watch News

👉गुरुवार को श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर उत्सव समिति तीनबत्ती द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कांची होटल, सिविल लाइंस में किया गया। इस बैठक में 12 अप्रैल 2025, शनिवार को आयोजित होने वाले हनुमान प्रकटोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी गई। 
 समिति के प्रतिनिधि ने बताया कि  यह समिति का पहला आयोजन वर्ष है।

प्रमुख कार्यक्रम:

  1. हनुमान जी की प्रतिमा का अभिषेक और सुंदर श्रृंगार।

  2. भजन गायकों द्वारा भजन प्रस्तुति।

  3. 101 पंडितों द्वारा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ।

  4. पालकी यात्रा तीनबत्ती से चकराघाट तक।

  5. भव्य चल समारोह जिसमें हाथी, घोड़े, ऊंट शामिल होंगे।

  6. देवी-देवताओं और भारत के महापुरुषों की सजीव झांकियां।

  7. देशभर के कलाकारों द्वारा नृत्य, संगीत और अखाड़े की प्रस्तुति।

समिति में अध्यक्ष श्रीकांत छोटू सिलाकारी, कार्यकारी अध्यक दिनेश वर्मा कोरेगांव, संतोष दुबे सचिव- सिंटू कटारे, प्रचार मंत्री- नितिन पचौरी गोलू, कोषाध्यक्ष- कमलेश अग्रवाल, नरेन्द्र सैनी
संरक्षक मंडल में - प्रदीप गुप्ता पप्पू, 'अमित दुबे रामजी,
सुरेन्द्र चौबे, रामगोपाल यादव (लल्ला), अनूप सैनी, निक्की यादव, राकेश जैन, चंदू गलैया, अंकुर यादव ,मोहित सोनी (फुलकी), नवीन सेन, तरुण सराफ सोनू दुबे, संतोष सेन दादा, सोनू चौहान, विपिन सैनी, लकी पंडा, अन्नू घोषी,ललित बाजपेयी, अमन नामदेव
रवि जैन (खिलोगा), गोलू सोनी,मोहित सोनी, घनश्याम रैकवार,राजू रैकवार, राजुल घोषी,अजय घोषी,आदित्य सिलाकारी एवं समस्त पदाधिकारी

होम्योपैथी के वैज्ञानिक आधार


Sagar Watch News

👉10 अप्रैल 2025, गुरुवार को होम्यो सेंटर, सागर में होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डॉ. हैनिमेन की 270वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के प्रमुख डॉक्टरों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  इसका उद्देश्य होम्योपैथी के वैज्ञानिक आधार, समाज में उपयोगिता और डॉ. हैनिमेन के योगदान को स्मरण करना था।

मुख्य वक्ताओं के विचार:

  • डॉ. राजेश जैन ने कहा कि होम्योपैथी केवल वैकल्पिक नहीं, बल्कि रोग की जड़ पर असर करने वाली पूर्ण चिकित्सा पद्धति है।

  • डॉ. रिचा शर्मा ने इसे सुरक्षित, दुष्प्रभाव रहित और सभी उम्र के लिए उपयुक्त बताया, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को सक्रिय करती है।

  • डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि होम्योपैथी जटिल रोगों में भी प्रभावी है, जैसे माइग्रेन, एलर्जी, मानसिक विकार आदि।

कार्यक्रम में होम्योपैथिक पुस्तकों, केस स्टडीज़ और पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Sagar WAtch News

आयुष विभाग ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस

👉डॉ. सेमुअल हेनीमेन के 270 वे जन्म दिवस पर आज 10 अप्रैल 2025 को विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में आयुष विभाग सागर की सभी संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले की सभी होम्योपैथिक औषधालयों में निःशुल्क मेगा आयुष चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ जनप्रति निधियों द्वारा डॉ. सेमुअल हेनीमेन एवं भगवान धन्वतरी जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला आयुष अधिकारी सागर म.प्र. डॉ. जोगेन्द्र सिंह ठाकुर ने जानकारी दी । 

उन्होंने बताया कि शासकीय होम्यो पैथिक औषाधालय सागर 243, बरौदा 123, देवरी 140 बीना 208, रजाखेड़ी 171, पडरिया 181 परसोरिया 308 एवं खेजरामाफी 110 कुल 1484 रोगियों ने निः शुल्क आयुष चिकित्सा तथा परामर्श एवं औषधी वितरण का लाभ लिया। 

शिविर में जन मानास को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी पम्पलेट एवं प्रचार-प्रसार कर दी गयी। शिविर में बी.पी. शुगर, होमोग्लोबीन की जाँच की गइ। शिविर में मुख्यताः वात रोग, उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग, चर्मरोग, श्वास, मधुमेह उदर रोग कास, प्रतिश्याय रक्ताल्पता, बालरोग की चिकित्सा के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आर्सेनिक एल्व का वितरण की गई। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाये प्रदान की।