#sagar # deputyCm #rajendraShukl
Sagar Watch : News In Short
👉पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के विमान दुर्घटना में दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रूपाणी जी को एक कुशल, कर्मठ और समर्पित नेता बताया जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर गुजरात के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भूपेन्द्र सिंह ने 2019 में सागर दौरे के दौरान उनसे हुई भेंट को याद करते हुए कहा कि वे मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
👉सागर जिले में कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामाजिक सम्मेलन संजीवनी बाल विद्यालय, तिलकगंज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, गौरव पटैल और सालकराम गौहर का सम्मान किया गया।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद गौर (गिरवर) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. कुसमरिया ने उन्हें समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। वरिष्ठजन व युवाओं ने समाज के विकास पर विचार विमर्श किया। सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
👉आयुक्त, कोष एवं लेखा, भोपाल के निर्देशानुसार सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDO) को शासकीय कर्मचारियों के एम्प्लॉई डाटा को समग्र आईडी से लिंक कर IFMIS में सत्यापित करना अनिवार्य किया गया है। वेतन का भुगतान अब आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा।
जिन कार्यालयों की समग्र लिंक रिपोर्ट 100% नहीं है, वहां के अधिकारियों, लिपिकों व कर्मचारियों का जून 2025 का वेतन रोका जाएगा। समग्र लिंकिंग एवं सत्यापन की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। समस्त शासकीय सेवकों के खाते आधार से लिंक होने चाहिए, अन्यथा उनका वेतन आहरण नहीं होगा। DDO को निर्देशित किया गया है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराएँ।
👉कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल ने पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि स्वावलंबी गौशालाओं का शीघ्र निर्माण कर संचालन किया जाए और अधिक से अधिक कृत्रिम गर्भाधान को प्रोत्साहित किया जाए।
उन्होंने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मैत्री प्रशिक्षण, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना और चलित पशु चिकित्सालयों के माध्यम से पशुओं का इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मुर्गी, बकरी, और सुकर पालन को बढ़ावा देने तथा डेयरी व मत्स्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया गया।
👉सागर जिले की स्कूलों में भाड़े के शिक्षक रखने वाले पांच सरकारी शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का निर्णय लेने पर पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, विधायक खुरई भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव को पत्र लिख कर सागर कलेक्टर संदीप जी आर की प्रशंसा की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री के द्वारा सुशासन की दिशा में जो कार्य किए जा रहे प्रयासों को लेकर उनको धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि सागर कलेक्टर ने 10 शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने का अच्छा निर्णय लिया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours