Panchayat Election Update- निर्वाचन आयोग ने किये पंचायत चुनाव निरस्त, मंत्री ने कहा धन्यवाद

Panchayat Election Update- निर्वाचन आयोग ने किये  पंचायत चुनाव निरस्त,  मंत्री ने कहा धन्यवाद

सागर वॉच। 28 दिसम्बर 2021। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव निरस्त करने के फैसले का स्वागत करते हुए आयोग को इस निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। मंत्री श्री सिंह ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने केबिनेट की बैठक में अध्यादेश वापस लेने का निर्णय लिया जिसके बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव निरस्त किया जाना संभव हो सका। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां जारी बयान में कहा है कि सरकार का लक्ष्य ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी  आरक्षण के साथ चुनाव कराने का है। इसके लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। हमने समय मांगा है ताकि सारी बाधाओं को शीघ्रता से दूर किए जाने पर कार्य हो सके। जितनी भी संवैधानिक प्रक्रियाएं  हैं उन्हें पूरा करते हुए शीघ्र चुनाव कराने की कोशिश होगी जिसमें ओबीसी वर्ग के लिए 27 फीसदी  आरक्षण के साथ जनप्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours