Election Upadate- पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में सबसे ज्यादा मतदान राहतगढ़ में

Election Upadate- पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में सबसे ज्यादा मतदान राहतगढ़ में

सागर वॉच/
 सागर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत तीसरे और अंतिम चरण में शुक्रवार को चार विकासखण्ड राहतगढ़, खुरई, जैसीनगर और शाहगढ़ में 79.8 प्रतिशत मतदान हुआ। इन ब्लॉकों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान में मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। 
सबसे अधिक 81.8 प्रतिशत राहतगढ़ ब्लॉक में मतदान हुआ।


मतदान में 81 
प्रतिशत पुरूषों ने तो 78.5 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। 

  • खुरई विकासखण्ड की पंचायतों के चुनाव में मतदान 80 प्रतिशत, पुरूषों का मतदान प्रतिशत 82.5, महिलाओं का 77.33 प्रतिशत,
  • राहतगढ़ में 81.8 प्रतिशत, पुरूषों का 82.9  प्रतिशत एवं महिलाओं का 80.6  प्रतिशत
  • जैसीनगर में 78.9  प्रतिशत और पुरूषों का 80.8  प्रतिशत व महिलाओं का 76.8 प्रतिशत
  • शाहगढ़ में 77.7  प्रतिशत मतदान हुआ। पुरूषों का 76.8  प्रतिशत जबकि महिलाओं का 78.8  प्रतिशत मतदान हुआ



Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours