Youth Festival, Art and Culture,

Youth Festival- विजेता फरवरी में बैंगलोर राष्ट्रीय  युवा उत्सव में  शिरकत करेंगे

सागर वॉच/
सतना में आयोजित हुए पांच दिवसीय 36वें मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव में जहां करीब 30 विश्वविद्यालयों की प्रतियोगिता हुई जिसमे डॉ.हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा शानदार प्रर्दशन हुआ
। विजेता प्रतिभागी फरवरी में बैंगलोर में 36वें राष्ट्रीय   युवा उत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे

विश्वविद्यालय से डा.राकेश सोनी के निर्देशन में  42 लोगो का दल आया था  जिन्होंने करीब सभी  विधायों में अपनी प्रतिभागिता दी और 10 पुरस्कार अर्जित किए, फोक ऑर्केस्ट्रा ( बुंदेली)  में गगन राज एवं दल ने प्रथम स्थान अर्जित किया

संस्कृतिक रैली ने प्रथम स्थान,स्किट ने द्वितीय स्थान, नाटक ने द्वितीय स्थान, समूह गान ने चौथा, स्वर वाद्य ने पांचवा , मेंहदी ने 3 तीसरा, प्रश्न मंच ने पांचवा, ओवरऑल नाटक विधा में द्वितीय स्थान  एवं ओवरऑल चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहें। 

Share To:

Quiz Wizz

Post A Comment:

0 comments so far,add yours