Good Touch Bad Touch | Police | Main bhi Abhimanyu |
Sagar Watch News/ "मैं भी अभिमन्यु" एक विशेष जागरूकता अभियान है, जिसे जिला पुलिस ने 3 से 12 अक्टूबर 2024 तक महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, "अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श" (Good Touch Bad Touch) और घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और लोगों को जागरूक करना है।
अभियान के दौरान, बाल्यकाल से ही पुरुषों में लड़के -लड़कियों में समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने पर जोर दिया गया। माता-पिता को यह सिखाया गया कि वे अपने बच्चों को, "अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श" (Good Touch Bad Touch), सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक और कानूनी ज्ञान देकर महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाएं। बच्चों को शिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों और उनके बुरे नतीजों की जानकारी दी गई, ताकि वे शुरू से ही महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखें।
युवाओं को महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे महिलाओं की राय को सम्मान दें और उन्हें अपनी बात रखने की स्वतंत्रता मिल सके। इसके अलावा, तकनीक के दुरुपयोग से बचने, सायबर कानूनों की जानकारी, और "अच्छा स्पर्श, बुरा स्पर्श" (Good Touch Bad Touch) जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी गईं।
अतिरक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा व उप पुलिस अधीक्षक प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा अजय सनकत के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जिले की विभिन्न स्कूलों में आयोजित इस जागरूकता अभियान में बालक और बालिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया, और उनके क्रियाकलापों के माध्यम से उन्हें महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours