#sagarDreams #gazal #sagar

Sagar Watch News

Sagar Watch News/  
सागर ड्रीम्स के तहत इस श्रृंखला का पांचवा कार्यक्रम ’’ प्यार का पहला खत.....’’ सदाबहार गज़लों पर आधारित होगा। ’’सागर ड्रीम्स’’ श्रृंखला के पांचवे कार्यक्रम ’’प्यार का पहला खत.....’’ में उम्र 06-14, 15-30 एवं 31 वर्ष से अधिक किसी भी एक श्रेणी में प्रतिभागी प्रस्तुती दे सकेगे। इच्छुक प्रतिभागी  5 नवम्बर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेगें।

प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग दिनांक 5 नवंबर को प्रातः 12 से कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 218, 219 एवं 220 मे की जावेगी। प्रत्येक श्रेणी में से चयनित 05 से 06 प्रतिभागियो को 8 नवंबर को सदाबहार गज़लों पर आधारित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का अवसर दिया जावेगा।

नगर में पहली बार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् द्वारा सदाबहार गज़लों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला सागर द्वारा गायन में रूचि रखने वाले नगर की प्रतिभाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ’’सागर ड्रीम्स’’ प्लेटफार्म बनाया गया है, इस प्लेटफार्म पर प्रत्येक 15 दिन में थीम विशेष पर गायन का कार्यक्रम किया जा रहा है।
Share To:

Quiz Wizz

Post A Comment:

0 comments so far,add yours