Articles by "News"
News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Media Watch@ ख़बरें ज़माने भर कीं 

सागर वॉच -२४ मई 

Media-Watch-नासा-को-मंगल-ग्रह-पर-मिले-मशरूम -हो-सकता-है-एलियन-से-भी-नाता

आउटलुक @ 
ने अपनी खबर में बताया है कि ब्लैक फंगस संक्रमण एक वैश्विक शोध करने वाले चंडीगढ़ के सूक्ष्मजीवी विशेषज्ञ को आशंका कि संक्रमण के फैलने की वजह कोविड के आरटी-पीसीआर की जांच भी हो सकती है। जांच के दौरान नाक के अंदर डाले जाने वाले स्वैब की स्वच्छता का विशेष ख्या रखना भी जरूरी है। 

Also Read: Viral Video: Expose the working of the police

आज तक @ ने मंगल ग्रह पर मशरूम मिलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर में  अमेरिका के नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजे गए खोजी घुमंतु यंत्र अपार्चुनिटी द्वारा गई तस्वीरों से बात के संकेत मिले हैं। ऐसी चार घटनाएं एलियन-बाहरी दुनिया के लोगों के बारे में भी संकेत करतीं हैं।

Also Read: दिवंगतों की अस्थियों को था विसर्जन का इंतजार निगम कर्मियों ने निभाया इंसानी धर्म

जी न्यूज @ ने अपनी खबर में कोविन वेबसाईट की गड़बड़ी को दिखाया है। खबर के मुताबिक केन्द्र सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन के पहली और दूसरी खुराक के बीच का अंतरात 12 से 16 हफ्ते कर दिया है। लेकिन वेबसाईट पर यह दूसरी खुराक की उपलब्धता पहली खुराक लगने के तीसरे हफ्ते के बाद ही दिखा रहा है।  

एबीपी न्यूज @ ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन द्वारा जारी पत्र में बाबा रामदेव द्वारा ऐलोपैथी दवाओं की आलोचना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस पत्र के जारी होते ही बाबा रामदेव ने अपना विवादास्पद बयान वापस ले लिया है।

Also Read: Kill Corona Campaign- सागर जिले की सत्तर फीसदी पंचायतें हुईं कोरोना मुक्त

जनसत्ता @ ने मौसम विभाग के हवाले से लिखा है कि अगले 24 घंटों में यास चक्रवाती तूफान बेहद गंभीर रूप धारण कर सकता है। यह तूफान 26 मई को बंगाल व उड़ीसा के तटों को पार करेगा। प्रधानमंत्री ने यास से निपटने के लिए केन्द्र व राज्यों की विभिन्न ऐजेंसियों के साथ बैठक की।

Sagar-Watch-News-At-A-Glance

मकरोनिया नगर परिषद् महापुरुषों के नाम पर रखेगा भवनों के नाम 
गुरूवार को मकरोनिया नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक मे नपाध्यक्ष की मौजूदगी मे विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित राशि के लिए प्रशासकीय मंजूरी दी गई। साथ ही निकाय द्वारा बनाए गए या निर्माणधीन भवनों का नामांकरण महापुरूषों के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया गया।

परिषद्प में खेल परेिसर का नाम अटल खेल परिसर, सामुदायिक परिसर का नाम पं दीनदयाल परिसर,गौ-शाला का नाम संत रविदास गौशाला, सभागार का नाम डाॅ हरिसिंह गौर सभागार,शापिंग सेंटर व सामुदायिक बागान का नाम डाॅ कलाम उत्सव भवन व शापिंग सेंटर,शक्ति मंदिर मार्ग का नाम शहीद आशुतोष पांडे मार्ग व बटालियन-डीड नगर संपर्क मार्ग का नाम ओशो मार्ग रखे जाने पर सहमति बनी।

गौ-सेवा संघ का आरोप 

गौ-सेवा संघ न्यास के संरक्षक व अध्यक्ष ने एक पत्रकार वार्ता मे यह दावा किया है कि उनकी जमीन पर चल रहे सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के संचालकों ने झूठी जानकारी देकर मान्यता हासिल की है। उनका आरोप है कि विद्यालय के संचालकों ने विद्यालय की मान्यता के लिए जो आवेदन किया था उसमें विद्यालय को खुद की जमीन पर होना बताया था जबकि वह जमीन न्यास की है। जो उसने विद्यालय के लिए 11 महीने के इकरारनामे पर वर्ष 2006 में किराए से दी थी। उन्होंने कहा कि संघ को यह जमीन 1969 मे लीज पर आवंटित हुई थी तभी से वह हर साल उसका लीज किराया भर रहा है।


News-Off-Track- रेडियम-कटर-खरीदोगे-तो पुलिस-आ-जाएगीRead in English / हिंदी  

सागर वॉच -खबर जरा-हटके 

सागर शहर के लोगो खबरदार हो जाईए। अगर आप किसी भी मकसद से रेडियम कटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं।  

होशियार किए जाने के बावजूद भी अगर आपने रेडियम खरीदने का मन बना ही लिया है तो आप वह सब को झेलने के लिए भी तैयार रहिए जो रेडियम कटर खरीद ने के बाद आपके साथ घटित  होगा।

सबसे पहले तो विक्रेता आपसे  नाम, पता, मोबाईल नंबर पूंछेगा और आधार कार्ड की प्रतिलिपि भी मांग ले तो आश्चर्य मत हैरान मत होना। बात यहीं खतम नहीं होगी दूर तलक जाएगी । आपकी सारी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करने के बाद वह संबंधित थाने को भी  इत्तिला करेगा की फलां-फलां महानुभाव रेडियम कटर खरीद कर ले गए हैं।

यह भी पढ़ें : कामकाज में कसावट लाने कोरोना नियंत्रण केंद्र पहुंचे कलेक्टर

इसके बाद आपकी मुलाकात अपने क्षेत्र के रोबदार दरोगा साहब से भी हो सकती है । हो सकता है सत्यापन के लिए आपको थाने मे बुला लिया जाए या फिर उनका कोई सिपाही आपके घर आ पहुंचे । इससे आपको पुलिस द्वारा की जाने वाली तफ्तीश को करीब से देखने का मौका भी मिल सकता है।  अब देखिए पुलिस का बंदा है तो पूंछतांछ का अंदाज तो पुलिसिया ही रहेगा। आप भले ही यह कहते रह जाएंगे कि भला कोई ऐसे भी सवाल-जवाब करता है।

हालांकि कलेक्टर साहब ने यह फैसला खूब-सोच विचार कर लिया है।  यह कोई कम गंभीर बात नहीं है कि ट्वंटी-ट्वंटी साल की शुरूआत से  सिर्फ कोरोना महामारी ही धमाचैकड़ी नहीं मचा रहा है। ये  रेडियम कटर धारक भी कोई ज्यादा पीछे  नहीं हैं। वे भी गजब उत्पाद मचा रहे हैं। इन्होंने साल के नौ महीनों में 90 से ज्यादा कटर मारने की   घटनाओं को अंजाम दिया है। 

यह भी पढ़ें : गंभीर-बीमारियों-के-रोगियों-को-लग-सकता-है-लंबा-समय-कोरोना-से-ठीक-होने-में

इन पर लगाम लगाना तो बनती है । हालत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर साहब ने भी सोमवार का इंतजार नहीं किया । रविवार को ही उन्होंने एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर रेडियम कटर की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। यह आदेश 21 सितंबर से अगले आदेश तक लागू रहेगा। तो बड्डे रेडियम कटर रहने दो कछु और से काम चला लो। अगर दिमाग की बत्ती पूरी तरह से जल नहीं पा रही हो । लगातार लपलपा रही हो तो गूगल महाराज से सलाह ले  लेना। मगर रेडियम कटर खरीदने मत जाना।


Sagar Watch-News-At-a-Glance-ख़बरें-संक्षेप-में
Read In English / Hindi
सागर वॉच : ख़बरें  संक्षेप में 
सागर शहर के आज के ख़ास समाचारों में मप्र में संचालित हो रही 108 एम्बुलेंस सेवा का औचक निरीक्षण हुआ। इस सेवा के राज्य स्तरीय गुणवत्ता प्रभारी रिजवान अजीम ने रायसेन व सागर में संचालित हो रहीं 108 एम्बुलेंस वाहनों के हालत व कामकाज के कारगरता को परखा। जांच में ऑक्सीजन  सिलेंडर की व वाहनों में रखरखाव की कमी होने की बात सामने आई। सागर जिले में वर्तमान में 50 एम्बुलेंस वाहन चल रहे हैं ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के  पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित गरीब कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत संपूर्ण सागर जिले में 353 वन-अधिकार पत्र  प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री, सागर के विधायक, भाजपा के जिला अध्यक्ष तथा जिला कलेक्टर द्वारा वितरित किए गए।  इस मौके पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री  ने कहा कि यह केवल पत्र नहीं बल्कि उनका अधिकार है, जो उन्हें सौंपा गया। वनाधिकार पट्टे मिलने से उनका आत्मबल भी बढ़ा है।


उच्च न्यायालय जबलपुर ने शनिवार को एक आदेश जारी कर जिला अदालतों में पूरे दिन कामकाज किये जाने की अनुमति दे दी है। अभियोजन के जनसंपर्क अधिकारी सौरभ दिम्हा के मुताबिक कोविड-19 के चलते माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी आदेश के चलते जिला न्यायलय दो सत्रों में चल रहे थे। जिसके तहत  सुबह 10:30 से दोपहर तक सत्र/ अपर सत्र न्यायालय और दोपहर पश्चात 5:30 तक न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय कार्य करते थे। अब नए आदेश के मुताबिक जिला अदालतें पूरे दिन काम करेंगी लेकिन साथ ही कोविड-19 से बचाव सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराते हुए ।


मप्र के शहरी विकास व आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को जिले की बांदरी व मालथौन में नवगठित नगर परिषद् की पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार प्रदेश की पहली ऐसी सरकार थी जिसने विकास कार्यों पर रोक लगवा दी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने दोनों नव गठित नगर परिषदों को विकास कार्यों के लिए 46 करोड़ देने की घोषणा की।


 SagarWatch@
 राज्य में यात्री बसों के सुचारू संचालन के लिए, मध्य प्रदेश सरकार ने आम जनता के हित में और बस ऑपरेटरों की समस्याओं को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बस ऑपरेटरों और इस पेशे से जुड़े लोगों की समस्याओं को देखते हुए 01 अप्रैल, 2020 से 31 अगस्त, 2020 तक की अवधि के दौरान यात्री बसों पर बकाया मासिक वाहन कर पर पूरी तरह से छूट दी जाएगी।

इसके साथ ही, यात्री बसों के संचालन को फिर से सामान्य करने के लिए, मासिक मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट, सितंबर 2020 के महीने के लिए दी गई है और मोटर वाहन कर जमा करने की तिथि 30 सितंबर, 2020 तक बढ़ा दी गई है ।

मुख्यमंत्री के मुताबिक बस ऑपरेटरों और राज्य के लोगों के हित में लिए गए इस निर्णय के साथ, अब पूरी क्षमता के साथ बसें फिर से राज्य में चलेंगी।  एक तरफ, आम जनता परिवहन सुविधा का लाभ उठा सकेगी और दूसरी तरफ, यात्री बसों से जुड़ी नौकरियां फिर से शुरू होंगी।

उल्लेखनीय है  कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर, लॉकडाउन के कारण 25 मार्च, 2020 से बसों का संचालन बंद कर दिया गया था।

समय-समय पर सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अनुमतियाँ भी प्रदान की गई हैं। लेकिन व्यावहारिक रूप से बसें सामान्य रूप से संचालित नहीं हो सकीं।

राज्य सरकार द्वारा लिए गए उक्त निर्णय से राज्य के बस ऑपरेटरों की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और अब बसें पूरी क्षमता के साथ आम लोगों की सुविधा के लिए संचालित होने लगेंगी। इस क्रम में, किराया निर्धारण समिति को जिम्मेदारी सौंपकर, पहले से यात्री किराया फिर से तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

मप्र में बसों की आवाजाही 5 सितंबर से शुरू होगी। यात्री बसें सरकार की कोविड संबंधित गाइड लाइन का पालन करना शुरू कर देंगी। राज्य में आने वाले दिनों में बस संचालन का बड़े पैमाने पर आयोजन होने की संभावना है। सैनिटाइजर बस स्टैंड पर उपलब्ध होगा, तापमान मापा जाएगा, बिना मास्क के यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, कोषाध्यक्ष अतुल दुबे और महासचिव जय कुमार जैन ने मीडिया को बताया कि मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यालय से मध्यप्रदेश बस कलेक्टर श्री मनीष सिंह के बस ऑपरेटरों की मांगों के संबंध में पिछले तीन दिनों से। चर्चा चल रही थी।

उन्होंने डीजल के मूल्य में वृद्धि के अनुपात में अपर मुख्य सचिव मिश्रा जी के साथ कल भोपाल में बस ऑपरेटर प्रतिनिधियों की एक बैठक की जानकारी दी।

मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के उक्त निर्णय को दिल से धन्यवाद दिया। परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, इंदौर कलेक्टर लोगों के प्रति हृदय से आभारी हैं।

इसके अनुसार यात्री बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बस मालिकों का कहना है कि जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, वे संबंधित रूट पर शुरू हो जाएंगे।

मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन और राजेश पांडेय, उत्तम सिंग, छुट्टन तिवारी, हनुमत सिंग, साक्षी पांडे, अशोक श्रीवास्तव, विनोद भट्ट, ऋषि राठौर, संतोष जैन, तारिष कुरैशी, सुरेंद तिवारी (देवरी), राजेंद्र सिंह बरकोटी, विमल सिंह , देवेंद्र मिश्रा, मनीष दुबे, कल्लू भैया, पंकज राठौर, इंद्रपाल सिंग, अनिल लखेरा, सुमित समैया, सभी बस ऑपरेटरों सागर ने इसका समर्थन किया है।

सागर-वॉच  समाचार @ वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया है कि ठेकेदारों द्वारा एमआरपी से अधिक दर पर मदिरा विक्रय करने की कोई शिकायत उपभोक्ता द्वारा किये जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध जाँच कर कठोर कार्यवाही की जाये।

मंत्री श्री देवड़ा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना कंट्रोल करने के लिये भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत मदिरा दुकानें बंद करने के आदेश जारी किये गये थे। साथ ही विभिन्न जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के मद्देनजर कलेक्टर्स द्वारा विभिन्न समयों में मदिरा दुकानें बंद करने के आदेश जारी किये गये।