Political-Update-भाजपा-प्रदेश-कार्यसमिति-बैठक-राजनैतिक-प्रस्तावों-पर-हुआ-मंथन

Political-Update-भाजपा-प्रदेश-कार्यसमिति-बैठक-राजनैतिक-प्रस्तावों-पर-हुआ-मंथन

सागर वॉच।
कोरोना महामारी के दौर में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी कोरोना दिशा-निर्देशों के दायरे में हुई। 
अभासी बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निधन पर शोक भी व्यक्त किया गया। उसके बाद विभिन्न सत्रों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में पार्टी द्वारा पूर्व में किए गए  आयोजित कार्यक्रम के संबंध में  बिंदुवार समीक्षा कर पार्टी के आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना पर चर्चा हुई स बैठक में राजनीतिक एवं अन्य प्रस्ताव को  पारित किया गया।

Also Read: BJP की जम्बो कार्यसमिति में हैं एक सौ एक सदस्य

धर्मश्री स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित इस आभासी बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,  विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, प्रभुदयाल पटेल, जाहर सिंह,विनोद पंथी, डॉ.सुशील तिवारी,शशि कैथोरिया, शामिल हुए।

Also Read: Sagar Jabalpur Fourlane Highway- प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश

बैठक में अतिथियों का स्वागत बुंदेली परंपरा किया गया। कुल 4 सत्रों में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी, मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उद्बोधन दिया। 

  

Share To:

Quiz Wizz

Post A Comment:

0 comments so far,add yours