Articles by "#BJP"
#BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Politics-भाजपा ने 3 से तीन सौ पार का मुकाम कार्यकताओं की दम पर  पाया

Sagar Watch /
भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की दम पर ही 3 सीट से शुरू होकर 303 सीट तक पहुंची है, यह सब पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओ के त्याग और समर्पण के बल पर संभव हुआ है।

 यह विचार जम्मू कश्मीर से के आईं भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री प्रिया सेठी ने केंद्र सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के मौके पर सागर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन के दौरान व्यक्त किए।

इसी सिलसिले में उन्होंने कहा कि वो  जिस राज्य से आती हैं वहां पर 26 वर्ष बाद भाजपा गठबंधन सरकार सत्ता में आई एक समय था जब वहां पर सत्ता धारी लोग युवाओं के हाथो में पत्थर देते थे,हथियार देते थे उन्हें बरगलाते थे पर जब से धारा 370 हटी है युवा सही रास्ते पर चल रहा है इसको लक्ष्य मिल गया है वह राष्ट्रवाद को समझ रहा है।
 


उन्होंने कहा कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ता का फर्ज है कि जमीन पर उतरकर केंद्र और राज्य की जितनी भी जन कल्याण कारी योजनाए है उनको लोगों तक पहुंचाए लाभ दिलाए।
 

आज पूरा विश्व भारत को सम्मान देता है, कुछ देश भारत में भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ है पाकिस्तान,चीन जैसी ताकते चाहती है नरेंद्र मोदी अब पीएम न बने,यह सब धारा 370 के कारण संभव हुआ है। 

 कार्यक्रम को सागर विधायक माननीय श्री शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि  आज की यह महत्वपूर्ण बैठक हमारे युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच में जो यह सभी साथी कार्यकर्ता बैठे हुए हैं यही भाजपा है जो विश्व का सबसे बड़ा दल है इन्ही के त्याग समर्पण और बलिदान से ही हम सभी यहां पर है।

 

 

Political Updates- भाजपा का गुजरात मॉडल मप्र में फ्लॉप

राग दरबारी-सुदेश तिवारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का गुजरात मॉडल मध्यप्रदेश में फ्लॉप  नजर आ रहा है। लंबे समय से सत्ता में बैठे भाजपा नेताओं के खिलाफ anti-incumbency कम करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के दो नेता भी। फिलहाल कोई कदम नहीं उठा पा रहे हैं। ना तो मंत्रिमंडल में विस्तार हुआ ना ही संगठन में बदलाव हुआ और अब मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा भी लगभग बंद हो गई है। 

ऐसे में अब एक ही विकल्प बचा है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के वर्तमान विधायक में से अधिकांश के टिकट काट दिए जाएं।

Off-Track-प्रधानमंत्री-से-मिलने-सात-सौ-किमी-सफ़र-पैदल-तय-कर-दिल्ली-पहुंचा दीवाना



सागर वॉच। अपने प्रिय नेता से मिलने कि चाहत चाहने वाले से क्या क्या करा लेती है इसकी की कोई सीमा नहीं होती है। ऐसी ही एक मिसाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मरीद एक  भाजपा कार्यकर्ता ने पेश की है। मप्र  के सागर जिले के देवरी से भाजपा कार्यकर्ता का एक कार्यकत्ता अपने प्रिय नेता से मिलने पैदल ही 700 किलोमीटर का सफ़र तय कर दिल्ली पहुँच गया  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। पीएम मोदी ने भी कार्यकर्ता की भावना का सम्मान करते हुए उससे मुलाकात की। 

देवरी के पिपरिया जेतपुर गांव के छोटेलाल आज बस दिनों बाद पीएम से मिले। छोटेलाल 11 अक्टूवर को दिल्ली पहुच गए थे। लेकिन उनकी मुलाकात नही हो सकी। जैसेही इसकी जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल को मिली तो उन्होने मुलाकात  की व्यवस्था की अपने आवास पर ही  ठहराया। छोटेलाल की पैदल यात्रा में संकट परेशानी केदौर भी आये। लेकिन अपनी धुन में दिल्ली तक पहुच गए।  छोटेलाल ने देवरी क्षेत्र  में रोजगार और विकास की बाते प्रधानमंत्रो नरेंद्र मोदी के सामने रखी।

सोशल  मीडिया पर भाजपा के इस आम  कार्यकर्ता की प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की वायरल हो रही  तस्वीर को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी ट्वीट किया है । 


केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल का ट्वीट

आम कार्यकर्ता और आम आदमी की कीमत वही करता है,जो उस ताकत और दर्द को समझता है।यह लोकतंत्र की ताकत तो है ही,प्रधानमंत्री जी का बड़पन जिन्होंने देवरी से दिल्ली के पैदल यात्री छोटेलाल अहिरवार से भेंट कर साबित किया,हम सभी की ओर से अशेष अभिनंदन,आभार

 SEVA-BHAGIRATHI-पुस्तक-का-प्रकाशन-किसी-की-प्रशंसा-या-वाहवाही-के-लिए-नहीं-दत्तात्रेय-होसबाले

सागर वॉच। 
पुस्तक का प्रकाशन किसी की प्रशंसा या वाहवाही के लिए नहीं वरन अगली पीढ़ी के लिए सेवा के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है.कोरोना महामारी  विपदा के दौर में समाज के सभी वर्गों ने सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया.कोरोना काल में महाकौशल प्रांत की सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने जो सेवा कार्य किया हैं उनका समावेश सेवा भागीरथी में किया गया है!इसका उद्देश्य किसी की वाहवाही करना नहीं बल्कि उनके सेवा भाव को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है. 

यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय जी होसबाले ने शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय डॉ हरिसिंह गौर के स्वर्ण जयंती सभागार में व्यक्त किया. वे यहां सेवा भागीरथी पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन दे रहे थे.

Also Read: Strict Action-बेतरतीब काम करने पर टाटा कंपनी को प्रशासन कर सकता है टाटा

इस दौरान स्वयंसेवक ने उन मरीजों पर भी ध्यान दिया जो कोरोना से नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे.उनके भोजन उपचार और अन्य उपयोगी संसाधनों की समुचित व्यवस्था की कोरोना की पहली लहर के दौरान करीब 45 लाख प्रवासी मजदूर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद में फंसे थे.आवागमन के सभी संसाधन बंद थे.

तब लाखों मजदूर पैदल ही अपने गांव को निकल पड़े. जिसमें उनके बच्चे महिला और वृद्ध सभी शामिल थे. वे कोई नारा नहीं लगा रहे थे ना सरकार ना उद्योगपति ना पूंजीपतियों के खिलाफ. इस भीड़ ने कहीं भी उत्पात मचाया ना कहीं कोई लूटपाट की  इनको देख समूचा समाज इनके सहयोग और सेवा के लिए खड़ा हो गया इनके भोजन कपड़े जूते आदि की व्यवस्था की गई किसी ने इनका धर्म संप्रदाय जाति या भाषा नहीं पूछी सेवा की ऐसी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी यही सेवा भाव अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।


श्री दत्तात्रेय ने कहा कि अगली पीढ़ी को सेवा भाव और संस्कार देना आवश्यक है यदि संस्कार ना हो तो ज्ञान धन और शक्ति से भी समाज का कोई हित नहीं होगा ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ज्ञानी रणजीत सिंह ने कहा कि सिख धर्म गुरुओं ने दीन दुखियों की सेवा को सबसे प्रमुख कार्य माना है.कोरोना काल में पूरे देश में सिक्ख समाज ने पीड़ितों के लिए भोजन उपचार कपड़े दवाओं आदि की व्यवस्था की सागर में भैंसा गुरुद्वारा ने भी पूरे समय लंगर का संचालन किया पुस्तक की संपादक दीप्ति प्यासी ने बताया कि कोरोना काल में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों का सचित्र वर्णन इस पुस्तक में किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैंसा गुरुद्वारा मुख्य ग्रंथी  श्री ज्ञानी रणजीत सिंह और विशेष अतिथि संजीवनी बाल आश्रम की संचालिका श्रीमती प्रतिभा अर्जरिया थी. कार्यक्रम के आरंभ में भारत माता के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। संबोधन में श्री दत्तात्रेय जी ने कहा कि सेवा भागीरथी पुस्तक में कोरोनावायरस विभीषिका के दौरान सेवा भारती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जो सेवा कार्य किया है उनका संकलन है.इसमें संकटकाल में की गई सेवा के विभिन्न आयामों का विवरण है.


कार्यक्रम में सेवा भारती महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष डॉ बीके पांसे, संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री दीपक विसपुते, डॉ दिनेश जी, श्री प्रवीण गुप्त, श्री ब्रजकांत, श्री सुरेश  अग्रवाल, श्री शिवराम समदरिया, श्री महेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

 Appointments-भाजपा-के-नवनियुक्त-मंडल-प्रभारियों-की-सूची-जारी

सागर। भारतीय जनता पार्टी ने काम काज में सक्रियता लाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेताओं को मंडल स्तर पर प्रभारी बनाया गया है। ये नवनियुक्त प्रभारी  मंडलों में पहुंचकर मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संपन्न कराएंगे।  


नवनियुक्त मंडल प्रभारी निम्नानुसार है 

  • सागर नगर मंडल -श्याम सुंदर मिश्रा,
  • डाॅ. हरिसिंह गौर मंडल - श्रीमती सविता साहू, 
  • डाॅ. भीमराव अम्बेडकर- जाहर सिंह, 
  • सदर - डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, 
  • मकरोनिया नगर-सुषमा यादव,
  • मकरोनिया ग्रामीण मंडल-जयंती मौर्य
  • नरयावली मंडल -वृन्दावन अहिरवार, 
  • सागर ग्रामीण-चैन सिंह ठाकुर, 
  • बीना नगर - जगन्नाथ गुरैया, 
  • बीना ग्रामीण-श्याम तिवारी, 
  • खिमलासा मंडल-सुनील समैया, 
  • मंडी बामोरा -विजय हुरकट, 
  • भानगढ़ मंडल -शशि कैथोरिया, 
  • खुरई नगर श्री लक्ष्मण सिंह, 
  • खुरई ग्रामीण - निकेश गुप्ता, 
  • मालथोन - नीतिराज पटैल, 
  • बांदरी मंडल - नवीन भट्ट, 
  • सुरखी - रामेश्वर नामदेव, 
  • जैसीनगर - मनीष गुरू, 
  • सिहोरा - कमलेश बघेल, 
  • राहतगढ़ - सुशील तिवारी, 
  • देवरी नगर - मोनू चौहान, 
  • गौरझामर- प्रीति जैन, - तृप्ति बाबू सिंह, 
  • केसली - देवेन्द्र कटारे, 
  • महाराजपुर - प्रीतम सिंह राजपूत, 
  • रहली नगर - वैभवराज कुकरेले, 
  • रहली ग्रामीण - पूनम वीरेन्द्र पटैल, 
  • गढ़ाकोटा नगर- अनिल ढिमोले,
  • गढाकोटा ग्रामीण- कीर्ति मनोज जैन, 
  • शाहपुर- सुभाष दत्ता, 
  • बण्डा -देवेन्द्र फुसकेले, 
  • बहरोल - मुकेश जैन, 
  • दलपतपुर-मयंक चौरसिया 
  • एवं शाहगढ़ मंडल - हरिराम सिंह ठाकुर 


Political-Update-बीजेपी-जनप्रतिनिधियों-को-नसीहत-कार्यकर्ताओं-के-साथ-सुने-"मन-की-बात"

सागर वॉच/
 
राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी कि प्रवास करने के  साथ -साथ शहरी एवं ग्रामीण बूथ केन्द्रों पर प्रत्येक सप्ताह प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुने।

एक दिवसीय सागर प्रवास पर पहुंचे  भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश एवं प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित संभागीय बैठक में शामिल हुये। इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ बूथ समितियों को सक्षम बनाने हेतु तुरंत कार्य योजना तैयार करें। 

Also Read: समीक्षाओं में प्रगति की मीनारें तन रहीं हैं हकीकत में बदहाल है शहर

उन्होंने कहा की बूथ समितियों का गठन इस प्रकार से किया जाये ताकि उनमे सभी वर्गों की हिस्सेदारी हो और इतनी  सुगठित व् प्रभावी भी रहें। त्जिससे आगामी में   अधिक से अधिक मत प्रत्येक बूथ से प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि मंडल कार्य समिति के "हर कार्यकर्ता को काम" "हर काम को कार्यकर्ता" हो ताकि मंडल स्वस्फूर्ति के साथ  संगठन मजबूती की दिशा में कार्य करता रहें । इसके अलावा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से तीसरी लहर से निपटने के लिये अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकतम टीकाकरण करवाने एवं कोविड संक्रमणकाल में सेवा कार्य प्राथमिकता से करने का आग्रह किया। 

Also Read: -लाखा बंजारा झील पर अवैध कब्ज़ा धारियों की अब आयी शामत

 बैठक में प्रमुख रूप से सागर के संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, कैबीनेट मंत्री गोपाल भार्गव, कैबीनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह, कैबीनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, कैबीनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कैबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रद्युम्न सिंह लोधी, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल,लता वानखेड़े,ललिता यादव, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, बीना विधायक महेश राय जी, हटा विधायक पी.एल. तंतुवाय, जबेरा विधायक धर्मेन्द्र लोधी, चंदला विधायक राजेश प्रजापति, निवाढ़ी विधायक अनिल जैन, टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी,गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष सागर, प्रीतम सिंह लोधी जिला अध्यक्ष दमोह, रामबिहारी चौरसिया जिला अध्यक्ष पन्ना, मलखान सिंह जिला अध्यक्ष छतरपुर,अमित नुना जिला अध्यक्ष टीकमगढ़, जिला अध्यक्ष निवाढ़ी अखिलेश अयाची उपस्थित रहे। 

Political-Update-भाजपा-प्रदेश-कार्यसमिति-बैठक-राजनैतिक-प्रस्तावों-पर-हुआ-मंथन

सागर वॉच।
कोरोना महामारी के दौर में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी कोरोना दिशा-निर्देशों के दायरे में हुई। 
अभासी बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निधन पर शोक भी व्यक्त किया गया। उसके बाद विभिन्न सत्रों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में पार्टी द्वारा पूर्व में किए गए  आयोजित कार्यक्रम के संबंध में  बिंदुवार समीक्षा कर पार्टी के आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना पर चर्चा हुई स बैठक में राजनीतिक एवं अन्य प्रस्ताव को  पारित किया गया।

Also Read: BJP की जम्बो कार्यसमिति में हैं एक सौ एक सदस्य

धर्मश्री स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित इस आभासी बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,  विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, प्रभुदयाल पटेल, जाहर सिंह,विनोद पंथी, डॉ.सुशील तिवारी,शशि कैथोरिया, शामिल हुए।

Also Read: Sagar Jabalpur Fourlane Highway- प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश

बैठक में अतिथियों का स्वागत बुंदेली परंपरा किया गया। कुल 4 सत्रों में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी, मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उद्बोधन दिया। 

  

सागर वॉच @ साग़र जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित कर दी गयी है। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के हस्ताक्षर से घोषित जिला की कार्यकारिणी में जिले से बने प्रदेश के तीनों  मंत्रियों गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और गोविंद राजपूत के समर्थकों को स्थान दिया गया है। पिछली कार्यसमिति के कुछ  पदाधिकारियों को दुबारा  मौका दिया गया है।

BJP District Working Committee List

BJP District Working Committee List

BJP District Working Committee List