Off-Track-पत्नी-ने-किया-पति-का-अंतिम-संस्कार

Off-Track-पत्नी-ने-किया-पति-का-अंतिम-संस्कार

सागर वॉच।
आमतौर पर  मातापिता को मुखाग्नि देने की घटनाएं देखने सुनने मिल जाती है। लेकिन पति के निधन पर पत्नी द्वारा मुखाग्नि देने के मामले कम है।  सम्भागीय मुख्यालय सागर पर एक ऐसा ही वाकया सामने आया। जिसमे  निसन्तान दंपत्ति में पति की मौत होने पर उसकी पत्नी ने अंतिम संस्कार किया।

Also Read: समीक्षाओं में प्रगति की मीनारें तन रहीं हैं हकीकत में बदहाल है शहर


सागर शहर के बाहुवली कॉलोनी निवासी विश्वनाथ परांजपे के निधन पर उनकी पत्नी द्वारा मुखाग्नि दी गई. 77 वर्षीय विश्वनाथ परांजपे का आज मंगलवार की सुबह निधन हो गया था. मिलेट्री से सेनानिवृत्त अकांउटेंट परांजपे की कोई संतान नहीं थी. उनकी पत्नी श्रीमती मीनाक्षी परांजपे ने मुखाग्नि देने की इच्छा जताई. उनकी अंतिम यात्रा बाहुवली कॉलोनी माता मढिय़ा से शुरू हुई जो नरयावली स्थित मुक्तिधाम पहुंची. जहाँ पर उनकी पत्नी मीनाक्षी द्वारा मुखाग्नि दी गई. अंतिम यात्रा में विकास बेलापुरकर, ओमप्रकाश पंडा सहित अन्य वार्डवासी ने शामिल होकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए.

Share To:

Quiz Wizz

Post A Comment:

0 comments so far,add yours