#today'sheadlines #latestnews #sagarwatch
Sagar Watch
अख़बारों की सुर्ख़ियों से | News Headlines
द बिज़नेस टुडे (The Business Today) ने एक रपट लगाई है जिसमें जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के तारीफ़ एवं ईवीएम् के पर बोले हैं रपट का शीर्षक कहता है 'यह बहुत अच्छी बात है': उमर अब्दुल्ला ने सेंट्रल विस्टा परियोजना की प्रशंसा की, ईवीएम के खिलाफ आरोपों को खारिज किया। जबकि इस मुद्दे पर कांग्रेस की आपत्ति को इंडिया टुडे ने शीर्षक "मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने सहयोगियों के प्रति ऐसा रवैया क्यों?" से लगी खबर में अहमियत से उठाया है।
अगर भारत एकजुट हो जाए, तो 2047 तक भारत विकसित हो जाएगा, प्रधानमंत्री कहते हैं" द एशियन एज (The Asian Age) की रिपोर्ट।
द ट्रिब्यून (The Tribune) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों से कहा गया "हथियार छोड़ो, आत्मसमर्पण करो और मुख्यधारा में शामिल हो जाओ।"
द टाइम्स ऑफ इंडिया (The Times Of India) ने कांग्रेस द्वारा भारत की कमान संभाले जाने पर उमर अब्दुल्ला के हवाले से कहा, "नेतृत्व अर्जित करना पड़ता है।"
द हिंदुस्तान टाइम्स (The Hindustan Times) ने महाराष्ट्र के ताजा राजनितिक घटनाक्रम पर लिखा है "महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार: नाराज़ विधायक, सरकार का आश्वासन और सीएम की 'ऑडिट' योजना ।"
द स्टेट्समैन (The Statesman)की रिपोर्ट के अनुसार, "कल सरदार पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने में प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नेतृत्व किया।"
डेविन नून्स की नई भूमिका के बारे में बिजनेस स्टैंडर्ड (Business Standard)ने लिखा, "ट्रंप के खुफिया बोर्ड का नेतृत्व ट्रुथ सोशल के सीईओ करेंगे।"
द पायनियर (The Pioneer) की रिपोर्ट के अनुसार, "तबला खामोश हो गया, उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।"
और अंत में, द फाइनेंशियल एक्सप्रेस (The Financial Express) ने लिखा, "पाकिस्तान में राज कपूर की जयंती मनाई गई।" अखबार ने लिखा कि "पाकिस्तान के सांस्कृतिक उत्साही और फिल्म प्रेमी शनिवार को पेशावर के प्रतिष्ठित कपूर हाउस में बॉलीवुड के महान फिल्म निर्माता और अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए।"



Post A Comment:
0 comments so far,add yours