Articles by "| Education |"
| Education | लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
🏛️ डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय

🎓 स्नातकोत्तर प्रवेश - प्रथम काउंसलिंग सूचना

📅 दिनांक: 15 जून 2025
🕘 समय:

  • 🔹 प्रस्तुति रजिस्ट्रेशन: सुबह 10:00 बजे तक

  • 🔹 काउंसलिंग प्रारंभ: सुबह 11:00 बजे से (देर शाम तक जारी)


📋 प्रवेश से संबंधित मुख्य जानकारी:

  • विश्वविद्यालय की 1901 पीजी सीटों के लिए 8498 आवेदनों का पंजीयन हुआ है।

  • सबसे अधिक पंजीयन निम्नलिखित विषयों में हुए हैं:

    • विधि (LLB)

    • फोरेंसिक साइंस

    • प्रबंधन विषय (Management)

    • कम्प्यूटर साइंस

    • बायोटेक्नोलॉजी

    • मनोविज्ञान (Psychology)

    • माइक्रोबायोलॉजी

    • प्राणीशास्त्र (Zoology)

    • भूविज्ञान (Geology)

  • 14 विषयों में 250 से अधिक आवेदक पंजीकृत हैं।


👩‍💼 उपस्थिति संबंधित निर्देश:

  • सभी आवेदकों को सुबह 10:00 बजे से पहले संबंधित विभाग में विभागीय रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

  • जिन आवेदकों के लिए व्यक्तिगत रूप से आना संभव नहीं है, वे अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ एक प्रतिनिधि भेज सकते हैं।


📌 महत्वपूर्ण निर्देश:

  • विषयवार कट-ऑफ सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

  • सभी आवेदक www.dhsgsu.edu.in वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

  • समय पर काउंसलिंग स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
    देरी से आने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, और इसके लिए विश्वविद्यालय उत्तरदायी नहीं होगा।


🧳 यात्रा व्यवस्था:

  • कृपया समयानुसार विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने की यात्रा योजना पहले से बना लें।



👉डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर द्वारा आयोजित NEP CBCS UTD परीक्षा की अधिसूचना कमांक Ex/25/70 दिनांक 24/05/2025 के अनुसार M.A/M.Sc. (Yogic Science) 2nd और 4th सेमेस्टर (Regulars / Backlog/Re-Registration) की समय सारिणी के अनुसार M.A./M.Sc. (Yogic Science) 2nd सेमेस्टर की 11/जून  2025 को होने वाली YSC-DSM-222- Patanjali Yoga की परीक्षा 33वां दीक्षांत समारोह के कारण पत्र क्रमांक/परीक्षा/सीबीसीएस/2024-25/5821, 05/जून /2025 के अनुसार उक्त परीक्षा   21/जून /2025 को प्रस्तावित थी।   21/06/2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस होने के कारण विभागाध्यक्ष, योग शिक्षा के आग्रह पर उक्त परीक्षा अब  24/जून 2025 को पूर्व निर्धारित समय और केंद्र पर संपन्न होगी।

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 शासकीय विद्यालयों में अपने स्थान पर भाड़े के शिक्षक नियुक्त कर शैक्षणिक कार्य करवा रहे पांच शिक्षकों पर कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। 

कलेक्टर संदीप जी आर ने बताया कि हाल ही में प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट "भाड़े के शिक्षकों से स्टाफ को आराम" में यह खुलासा हुआ था कि जिले के पांच शासकीय शिक्षक नियमित कर्तव्य का पालन न करते हुए अपने स्थान पर निजी रूप से अन्य व्यक्तियों को पढ़ाने के लिए रख रहे थे। इस पर संज्ञान लेते हुए जांच दल गठित किया गया, जिसने रिपोर्ट सौंपने के बाद आरोपों की पुष्टि की।

जांच के आधार पर जिन शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • अनिल मिश्रा – प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.शा. रहली, विकास खंड जैसीनगर

  • जानकी तिवारी – प्राथमिक शिक्षक, शास.एकी. माध्यमिक शाला बंजरिया, विकास खंड जैसीनगर

  • अवतार सिंह ठाकुर – प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.शा. कजरई, विकास खंड खुरई

  • रूपसिंह चढ़ार – प्राथमिक शिक्षक, शास.एकी. माध्य. शाला भेलैया, विकास खंड मालथौन

  • इन्द्र विक्रम सिंह परमार – प्राथमिक शिक्षक, शा.प्रा.शा. मंझेरा, विकास खंड मालथौन

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ये शिक्षक सप्ताह में केवल एक दिन स्कूल आते थे और अपने स्थान पर निजी व्यक्तियों को पैसे देकर पढ़ाने के लिए नियुक्त करते थे। जैसे कि अनिल मिश्रा ने भगवान दास सकवार को, जानकी तिवारी ने गोकल प्रसाद प्रजापति को, अवतार सिंह ठाकुर ने श्री राहुल पंडित को, रूपसिंह चढ़ार ने विक्रम सिंह लोधी को और इन्द्र विक्रम सिंह परमार ने ममता अहिरवार को विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखा था।

जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से बताया कि उक्त पांचों शिक्षकों का यह कृत्य गंभीर कदाचार, स्वेच्छाचारिता और शासकीय लोक सेवा के नियमों के प्रतिकूल है। यह आचरण मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 एवं मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत दंडनीय पाया गया।

उक्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका पक्ष भी सुना गया, परंतु उनका उत्तर असंतोषजनक पाया गया। परिणामस्वरूप नियम 10 (9) के अंतर्गत सभी पांचों शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उन्हें पदच्युत कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस कार्रवाई को शैक्षणिक व्यवस्था की शुचिता बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम बताया है। साथ ही यह भी संकेत दिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Sagar Watch News

Sagar Watch News/ डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में "राष्ट्र प्रथम-राष्ट्र प्रथम के समर्थन में एक अभियान" के अंतर्गत  शुक्रवार  को  राष्ट्र एवं भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। 

रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन से किया गया। रैली के पश्चात विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली में विश्वविद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए तथा वंदे मातरम, जय हिंद, भारत माता की जय के नारे लगाए।

रैली के बाद कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि देशवासी राष्ट्र सम्मान के प्रति सजग हैं और सेना के जवानों की बहादुरी ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और जागरूकता ही हमारी ताकत है। जब तक ऐसे नागरिक देश के साथ खड़े हैं, कोई भी शक्ति भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ‘राष्ट्र प्रथम अभियान’ में प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के साथ पूरी तरह खड़ा है।

छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, एनसीसी कैडेट्स ने 'हम सब भारतीय हैं' प्रस्तुत किया

Sagar Watch News

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने 'ओ देश मेरे, तेरी शान पे सड़के-कोई धन है क्या, तेरी धूल से बढ़के' गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी गीत 'हम सब भारतीय हैं' प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता, कुलानुशासकन, कुलसचिव , सुरक्षा अधिकारी , सांस्कृतिक समन्वयक , वित्ताधिकारी , उपकुलसचिव  सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।   

Sagar Watch News

Sagar Watch News/ 
 सहोद्रा राय शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सागर में सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश प्रक्रिया 30 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 1 जून 2025 है। महाविद्यालय में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत पाँच संकाय—

  • आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिज़ाइन, 
  • कंप्यूटर साइंस, 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन, 
  • फैशन टेक्नोलॉजी और 
  • मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट संचालित हैं। 
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

चार संकायों में लेटरल एंट्री द्वारा द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश की सुविधा है, जिसके लिए 12वीं अथवा संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन और काउंसिलिंग की प्रक्रिया MP Online पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

 रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक: Registration
प्रवेश की सम्पूर्ण प्रक्रिया इस प्रकार है -

रजिस्ट्रेशन के पश्चात चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। चॉइस फिलिंग लॉक करने के पश्चात मेरिट सूची जारी होगी एवं मेरिट सूची जारी होने के पश्चात आवंटन सूची जारी की जाएगी । विद्यार्थी को आवंटन पत्र एवं समस्त दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्था में उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराकर अपना प्रवेश सुनश्चित करना होगा ।

महाविद्यालय छात्रों को गुणवत्ता युक्त तकनीकी शिक्षा, अनुभवी संकाय और आधुनिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से व्यावसायिक दक्षता प्रदान करता है। डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी-निजी नौकरियों और उच्च शिक्षा में प्रवेश के कई अवसर उपलब्ध हैं।प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, उपलब्ध सीटें और आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए, कृपया ऑनलाइन काउंसिलिंग की वेबसाइट  विस्तृत जानकारी कॉलेज वेबसाइट या संपर्क नंबर 9340336528 से प्राप्त की जा सकती है। योग्य छात्रों को शासकीय योजनाओं व छात्रवृत्तियों का लाभ भी मिलेगा।

Sagar Watch News

Sagar Watch News
/ भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR), नई दिल्ली की पहल पर 2 मई 2025 को डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के दर्शनशास्त्र विभाग में आदि शंकराचार्य की जयंती को "भारतीय दार्शनिक दिवस" के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत थे, जबकि संयोजन डॉ. देवस्मिता चक्रवर्ती एवं डॉ. अर्चना वर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आदि शंकराचार्य और डॉ. हरीसिंह गौर के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने आदि शंकराचार्य की तार्किकता, नैतिक अनुशासन और अद्वैत वेदांत के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। डॉ. अनिल तिवारी ने शंकराचार्य के जीवन की प्रेरक घटनाएं साझा कीं और उनके द्वारा रचित ग्रंथों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर वृत्तचित्र प्रदर्शन, पोस्टर प्रदर्शनी और विचार-विमर्श हुआ। डॉ. सत्यनारायण देवलिया, डॉ. नरेंद्र कुमार बौद्ध और अन्य वक्ताओं ने शंकराचार्य के दर्शन को आत्म-ज्ञान और सामाजिक कल्याण से जोड़ा।

कार्यक्रम का उद्देश्य शंकराचार्य की शिक्षाओं को जीवन में उतारना और भारतीय दार्शनिक परंपरा का सम्मान करना था। डॉ. अर्चना वर्मा ने आभार प्रकट करते हुए इसे विचारशील पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गयी जसमें प्रथम स्थान पर दर्शन विभाग के स्नातकोत्तर के विद्यार्थी हेमंत तिवारी, दूसरे स्थान पर विभाग की शोधार्थी विभा पांडेय व तीसरे स्थान पर विभाग के विद्यार्थी वर्षा, रिषिका व सुशील रहे। 

कार्यक्रम में इतिहास विभाग से प्रो. बी. के. श्रीवास्तव, मनोविज्ञान विभाग से डॉ. दिव्या भनोट, दर्शन विभाग के शोधार्थी मनोहरलाल चौरसिया, विभा पाण्डेय, पूजा एवं गौरव कुमार के साथ-साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के छात्र हिमांक चक्रबर्ती द्वारा किया गया। 

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में  "नो एब्यूज डे" मनाया गया जिसमें  विद्यार्थियों ने  वैचारिक स्वच्छता सर्वेक्षण प्रपत्र भरे और  माँ-बहन -बेटियों की गाली नहीं देने की शपथ ली। 

डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के फार्मेसी विभाग में विश्वविद्यालय आंतरिक परिवाद समिति, एसोसिएशन ऑफ़ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ़ इंडिया महिला विंग तथा वी क्लब सागर गोल्ड के संयुक्त तत्वाधान में कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न तथा “वैचारिक स्वच्छता अभियान" मां बहन बेटी की गलियां बंद होना चाहिए, पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इसी सिलसिले में  विश्वविद्यालय आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य एवं वैचारिक स्वच्छता अभियान की संस्थापक डॉ वंदना गुप्ता ने 17 सितंबर "नो एब्यूज डे" को (गाली नहीं  दिवस )जनजागृति संकल्प दिवस पर विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी “माँ बहन बेटी की गालियाँ” न देने की शपथ दिलाई।  साथ ही इस जन जागृति को सोशल मीडिया द्वारा  एक से दूसरे  तक श्रंखला   की भांति आगे बढ़ाने का विद्यार्थियों से आग्रह किया।
Sagar Watch News

Sagar Watch News/
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा दिनेश कुमार मिश्रा को संगीत विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई l 
दिनेश ने अपना शोध कार्य डॉ प्रकाश कड़ोतिया, प्राचार्य लता मंगेशकर शासकीय संगीत महाविद्यालय, इंदौर के निर्देशन में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन के कला संकाय से " पंडित रामाश्रय झा द्वारा रचित प्रमुख बंदिशों में सौंदर्य तत्व एवं रस की विवेचना का विश्लेषणात्मक अध्ययन " विषय पर पूर्ण किया है l 
वर्तमान में डॉ दिनेश कुमार मिश्रा गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छग) के फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं l उनकी इस उपलब्धि पर श्री विनय मिश्रा, डॉ आदित्य दुबे, एवं उनके परिजनों नें हार्दिक शुभकामनायें प्रदान की हैं l
Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 खंडवा जिले के खालवा में आयोजित जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए नि:शुल्क कोचिंग योजना "आकांक्षा" की शुरुआत की, जिसमें वे जेईई, नीट, एम्स, क्लेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। 

यह सुविधा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, विदेश में अध्ययन के लिए जनजातीय छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पांच छात्रों को प्रतीक स्वरूप 2-2 लाख रुपये प्रदान किए गए। 

 डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए हर जिले में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी विदेश में पढ़ सकें। उन्होंने गरीब और जनजातीय वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। 

इस अवसर पर खण्डवा जिले के हरसूद और खालवा क्षेत्र की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा भी शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने लंदन में अध्ययन के लिए छात्र आशाराम पालवी को 35 लाख रुपये की छात्रवृत्ति और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। समारोह में केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री और प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री भी उपस्थित थे।
Sagar Watch news

Sagar Watch News/
भारतीय ज्ञान प्रणाली में शिक्षक की भूमिका वैदिक काल से महत्वपूर्ण रही है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों को भारतीयता और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक करता है। वैदिक काल से ज्ञान का आदान-प्रदान गुरु के माध्यम से होता रहा है, और विद्यादान को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। 'द ब्यूटीफुल ट्री' का उल्लेख करते हुए बताया गया कि भारत ने शिक्षक धर्म और कर्तव्य की अवधारणा को विश्व में स्थापित किया है। आज, विश्व के विभिन्न हिस्सों में भारतीय मूल के शिक्षक अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

यह विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलाधिपति प्रो. बलवंतराय शांतिलाल जानी ने डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में शिक्षक दिवस पर्व 5 सितंबर के अवसर पर विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में ‘अध्यापक: धर्म, कर्म एवं मर्म’ विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में अपने उद्बोधन के दौरान व्यक्त किये । 

इसी सिलसिले में कुलगुरु प्रो. नीलिमा गुप्ता ने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि पहले शिक्षक की पहचान चाक और डस्टर से होती थी, लेकिन अब वे लैपटॉप और तकनीकी उपकरणों से युक्त  हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने शिक्षा को नया स्वरूप दिया है, जिसमें कौशल  और मूल्याधारित शिक्षा  शामिल हैं। 

कोरोना काल में शिक्षकों ने अपनी भूमिका निभाई और अब बहु कौशल युक्त और बहु आयामी  शिक्षकों की आवश्यकता है। तकनीक मानव संवेदना को नहीं समझ सकती, इसलिए शिक्षक-छात्र संबंध अनमोल हैं। शिक्षकों को 2047 तक नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी और उनकी गुणवत्ता एवं संख्या में वृद्धि जरूरी है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की सेवा से निवृत्त प्राध्यापकों प्रो. गिरीश मोहन दुबे , डॉ. ललित मोहन , प्रो. संजय कुमार जैन , तथा प्रो. एस. एच. आदिल को शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया.शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रजनीश ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया. प्रो. अनिल कुमार जैन ने शिक्षा एवं शिक्षक पर केन्द्रित स्वरचित कविता का पाठ किया. 

 कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.


Sagar Watch News

  • रोबोटिक अध्ययन से शिक्षक और छात्र के आत्मिक संबंध होंगे कमजोर|   

Sagar Watch News/ शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में शिक्षक दिवस और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मुख्य अतिथि रहे। 

कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्यों और प्रोफेसरों का सम्मान किया गया। अतिथियों में डॉ. सुनीता भार्गव, डॉ. जी.एल. दुबे, डॉ. दिलीप चंद्र शर्मा, डॉ. वीणा शर्मा, और डॉ. निवेदिता मैत्रा मौजूद थे। विद्यार्थियों ने कविता और भाषण के जरिए शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। 

डॉ. सुनीता भार्गव ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी का मार्गदर्शक और भविष्य का निर्माता होता है, जबकि डॉ. दुबे ने शिक्षक को लक्ष्य प्राप्ति में सहायक बताया। डॉ. शर्मा ने भारतीय और पाश्चात्य शिक्षा प्रणालियों की तुलना की, जहां भारतीय शिक्षा प्रणाली को मूल्यपरक और रचनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। डॉ. वीणा शर्मा ने गुरुओं का आभार प्रतिदिन व्यक्त करने की बात कही। मुख्य अतिथि नितिन शर्मा ने शिक्षक परिवार से होने पर गर्व व्यक्त किया, जबकि प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने गुरु के महत्व को रेखांकित किया।

Sagar Watch News

पं. रविशंकर शुक्ल शासकीय विद्यालय

पं. रविशंकर शुक्ल शासकीय विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर कुछ नया करने की ठानी। उन्होंने अपने विषय शिक्षकों से पाठ्यक्रम लेकर पहली पारी में पठन-पाठन किया, जिसकी मॉनीटरिंग शिक्षकों द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और छात्रा अमृता यादव द्वारा गुरुवंदना से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य अनिल मिश्रा, एसबीआई के डिवीजनल मैनेजर हेमराज मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत यादव और सेवानिवृत्त शिक्षक एम.एल. विश्वकर्मा मौजूद थे। वाद-विवाद, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

अनिल मिश्रा ने पुराने समय में शिक्षकों के प्रति विद्यार्थियों में अनुशासन और भय का उल्लेख किया, जो आज कम होता दिख रहा है। उन्होंने रोबोटिक शिक्षा प्रणाली पर भी विचार साझा करते हुए कहा कि भविष्य में रोबोटिक अध्ययन के दौरान शिक्षक और छात्र के आत्मिक संबंधों की कमी होगी। हेमराज मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए एकाग्रता और लक्ष्यों का पालन आवश्यक है।

प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जीवन के हर व्यक्ति से हमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।

Sagar Watch news

Sagar Watch News/
म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आगामी राज्य सेवा प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने वाले संभाग / प्रदेश के अनुसूचति जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र सागर में निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा हैं। 

ऐसे उम्मीदवारों जो म.प्र. राज्य की अनुसूचित जाति / अनुसूचति जनजाति का वर्ग का सदस्य हो, जिनके परिवार की वार्षिक आय 6.00 लाख से अधिक न हो, आवेदक ने स्नातक परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत या अधिक अकों के साथ उत्तीर्ण की हो,न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष हो आवेदन जमा कर सकते हैं। 

प्रशिक्षण पूर्णकालिक हैं। अतः प्रशिक्षणार्थी किसी महाविद्यालय / पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत नही होना चाहिए । प्रवेश के समय टी. सी जमा करना अनिवार्य होगा, प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी होगा, अवधि 12 माह होगी, प्रशिक्षण अवधि में शिष्यवृत्ति देय होगी। 

प्रशिक्षण प्रारम्भ की सम्भावित तिथि 1 अक्टूबर 2024 है तथा आवेदन जमा करने की अतिम तिथि 25 सितम्बर 2024 है। उपरोक्तानुसार पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक अभिलेखों की छायाप्रतियों के साथ 25 सितम्बर 2024 तक व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण सागर में सम्पर्क कर सकते है। 

अधिक जानकारी के लिए मो. न. 9407541795 (प्राचार्य) पर सम्पर्क कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जाएगा।