News In Short-06 Feb 2022- सोलह फरवरी को सागर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री

News In Short-06 Feb 2022- सोलह  फरवरी को सागर आएंगे  पूर्व मुख्यमंत्री

News In Short : ख़बरें संक्षेप में 

सागर वॉच  : 06 फरवरी  2022


लता जी का जाना सम्पूर्ण संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति-मंत्री 

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री ने कहा है कि लता जी का निधन संगीत के स्वर्ण युग का अवसान है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
नगरीय विकास v ने कहा है कि लता जी के कंठ में साक्षात सरस्वती देवी का वास था। उनके गायन का माधुर्य अनंतकाल तक श्रद्धा के साथ याद रखा जाएगा। गायन के प्रत्येक पक्ष में लता जी ने जिस भक्ति भाव से स्वरों की प्राण प्रतिष्ठा की, वह अतुलनीय तथा स्तुत्य है। उनका निधन भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत और राष्ट्र के लिए समर्पित किया।



16 
फरवरी को सागर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के सागर आगमन की तैयारियों एवं कार्यक्रम के निर्धारण को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं दमोह विधायक फरवरी मंगलवार को दोपहर 01 बजे आदर्श गार्डन में जिला शहर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष द्वय द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। बैठक में जिले के विधायक पूर्व संसद- विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

16 फरवरी को सागर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग के प्रभारी ने उक्त संबंध में बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय आगामी 
16 फरवरी को गुरु श्री रविदास जी महाराज के जयंती कार्यक्रम में भाग लेने सागर आ रहे हैं। 
Share To:

Quiz Wizz

Post A Comment:

1 comments so far,Add yours

  1. Casino 2021: Login, Play, Win and No Deposit - JT Hub
    Casino 2021: Login, Play, Win and No Deposit 당진 출장샵 - JT Hub 목포 출장안마 offers all you need to 여주 출장샵 know about this amazing experience. Learn 안산 출장샵 more and 파주 출장마사지 play now!

    जवाब देंहटाएं