Articles by "Sagar-Watch"
Sagar-Watch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Crime Update-पन्ना के कपडा व्यापारी पत्नी सहित खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

पन्ना
, 29 जनवरी/ मध्यप्रदेश के पन्ना में शनिवार को पन्ना शहर में एक हृदय में विदारक हादसा सामने आया, जिसमें शहर के बड़ा बाजार निवासी प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय सेठ उम्र 49 साल ने बंद कमरे में स्वयं व अपनी पत्नी मीनू सेठ उम्र 45 साल की गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे के वक्त तेज आवाज में टीवी चलने के कारण पड़ोसियों को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। 

मामला तब उजागर हुआ जब प्रतिदिन की तरह उनके घर दूध देने वाला आया और उसके द्वारा काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं ईखुला तो वह नीचे रहने वाली संजय सेठ की भाभी व उनके भतीजे को लेकर आया। एक सुसाइड नोट और घटना के पहले वीडियो सामने आया है। जिसमे कुछ व्यापारियों से  उधार दिया पैसा लेने और बागेश्वर महराज से क्षमा मांगते हुए  आत्महत्या करने का जिक्र है। 

ये घटना शहर के बीचों-बीच स्थित मोहल्ला किशोरगंज में दोपहर करीब 3 बजे हुई। मृतकों के नाम संजय सेठ व मीनू सेठ है। घटना की जानकारी लगते ही पन्ना एडिशनल एसपी, एसडीओपी और कोतवाली टीआई अरुण सोनी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने मृतक पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस संजय सेठ के घर पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

सुसाइड नोट  और वीडियो आया सामने 


टीआई अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड से नोट भी मिला है। इसमें मृतक संजय सेठ ने स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा। मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। उधर इस घटना के पहले का एकविडियो भी सामने आया है जिसमे वे अपने बच्चो से क्षमा मांग रहे है। सुसाइड नोट में कुछेक व्यापारियों से अपना उधार दिया पेसो का भी जिक्र है। यह भी लिखा है कि यह पैसा लेकर अपनी पढ़ाई लिखाई और शादी में आदि में उपयोग कर लेना। परिवार में उसके भाई बच्चो का ख्याल रखेंगे।

बागेश्वर धाम सरकार  के भक्त थे संजय सेठ

हंसमुख स्वभाव के संजय सेठ बागेश्वर सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के भक्त भी थे। उनके आर्यक्रमो आनाजाना था। अपनी फेसबुक वाल पर फोटो भी लगाए है।


संजय सेठ ने सुसाइड नोट / वीडियो में कहा कि ..गुरुदेव आपका चेला हू , कमजोर पढ़ गया हू...सनातन धर्म चलाते रहना । गुरुजी माफ करना।अगला जन्म मिले तो आपका पक्का भक्त में ही जन्म मिले..जय गुरुदेव भगवान की

प्रतिष्ठित व्यापारी का छोटा बेटा था संजय

संजय नगर के प्रतिष्ठित स्वर्गीय रतन सेठ के छोटे बेटे थे और उनका कपड़ों का कारोबार है। बताया जा रहा है कि संजय ने अपने ही नाम से लाइसेंसी बंदूक ले रखी थी, हालांकि पुलिस का कहना है कि इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। संजय सेठ का एक बड़ा भाई भी है। जिनकी कपड़े की दुकान घर के समीप साईं मंदिर के सामने है। जबकि संजय पंचम सिंह चौराहे पर स्थित अपनी दुकान को संचालित करते थे। वे नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में जाने जाते थे। संजय के बेटा-बेटी भी हैं।

 



NEWS IN SHORT / ख़बरें संक्षेप में

सागर वॉच 04 Aug 2022


अब भू अधिकार ऋण पुस्तिका नहीं जाना होगा पटवारी के पास 

किसानों और आम जनता को भू-अधिकार ऋण पुस्तिका प्राप्त करने के लिए अब पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। आम जनता की सुविधा के लिये भू-अधिकार ऋण पुस्तिका को ऑनलाइन कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति अपनी भू-अधिकार ऋण पुस्तिका को नजदीकी कियोस्क सेंटर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर से निर्धारित शुल्क 10 रूपये अदा कर ले सकता है ।

कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग ई-तकनीक को बढ़ावा दे रहा है, ताकि किसानों एवं आमजन को तहसील एवं पटवारी के चक्कर न लगाने पड़े। वर्षों पूर्व आमजन और किसानों को अपने खाते की नकल पाना कठिन कार्य था। जन-मानस की परेशानी को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग के नियमों में बदलाव कर जन-सुविधा से जुड़े अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं।
राजस्व विभाग द्वारा कृषकों से अपील की गई है कि सुविधाजनक रूप से किए गए बदलाव का ई-तकनीक के माध्यम से लाभ उठाएँ और परेशानी से बचें। सरकार द्वारा किसानों या आमजन को उनके खाते की खसरा, वी-1 एवं ऋण-पुस्तिका की प्रति वाट्सएप पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

किसान स्वयं कर सकेंगे 15 अगस्त तक गिरदावरी


उप संचालक, कृषि विभाग ने बताया कि ई - गिरदावरी अपनाएं, खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी दर्ज कराएं और समय - सीमा फसल की जानकारी 1 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक दर्ज कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गिरदावरी की उपयोगिता प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, फसल ऋण एवं कृषि ऋण न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज उपार्जन के लिए, फसल हानि की स्थिति के आंकलन में आवश्यक कृषि योजनाओं के विभिन्न आवेदनों में उपयोगी एमपी किसान एप है।

मध्यप्रदेश शासन प्रक्रिया गूगल प्ले स्टोर एम.पी. किसान एप डाउनलोड करें और लॉगिन करें, फसल स्व - घोषणा, दावा आपत्ति ऑप्शन पर क्लिक कर अपने खाते को जोड़ें प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला तहसील, ग्राम, खसरा आदि का चयन करें और खसरे पर क्लिक करने पर सैटेलाइट के माध्यम से संभावित फसल की जानकारी मिलेगी। सहमत होने पर एक क्लिक करते ही खेत पर खड़े होकर यही जानकारी दर्ज हो जाएगी सैटेलाइट की जानकारी न होने अथवा सैटेलाइट की जानकारी से असहमत होने पर फसल की जानकारी खेत में खड़े होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज करें।

खुरई विधानसभा क्षेत्र में 5 सड़कों के निर्माण कराने 28.15 करोड़ मंजूर


सागर।
 मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में 5 सड़कों के निर्माण हेतु 28.15 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश की स्थाई वित्तीय समिति की बैठक में खुरई विधानसभा क्षेत्र में 5 सड़कों के निर्माण हेतु 28.15 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 

इसके तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र में रोड़ा से खैराई मार्ग निर्माण हेतु 441.95 लाख, खैरा-पथरिया बामन से रिछा मार्ग निर्माण हेतु 180.88 लाख, मड़ावन गौरी से बरोदिया कलां मार्ग निर्माण हेतु 745.90 लाख, हड़ली से हडुआ-मड़ावन मार्ग निर्माण हेतु 915.24 लाख एवं अंडेला से बरोदिया गौसाई मार्ग निर्माण हेतु 531.35 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों के निर्माण प्रारंभ कराने के लिए एक सप्ताह में निविदायें भी जारी हो जाएंगी।

कांग्रेस देशव्यापी धरना 5 अगस्त को 

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि 5 अगस्त 2022 को भारतीय युवा कांग्रेस देशव्यापी धरना प्रदर्शन कर रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने सभी प्रदेश इकाइयों,जिला इकाइयों,ब्लॉक इकाइयों को निर्देश दिए कि देश में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई के खिलाफ दिल्ली में शुक्रवार को होने वाले संसद घेराव में शामिल हो उसी तारतम्य में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता  संसद भवन घेराव के कार्यक्रम में शामिल होंगे

                  
भूमि का क्रय विक्रय भी भू-अभिलेख पोर्टल से जुड़ा

आमजन की सुविधा के लिये प्रदेश में भूमि क्रय-विक्रय (रजिस्ट्री) को भी भू-अभिलेख पोर्टल के इंटीग्रेशन से सरल बनाया गया है । सम्पदा पोर्टल और रेवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल को परस्पर जोड़ा गया है। 
जनता को रजिस्ट्री के समय भूमि का सत्यापन किये जाने की सुविधा दी गई है एवं उसी समय नामांतरण के लिये प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है। सम्पदा पोर्टल पर रजिस्ट्री होते ही रेवेन्यू केस मैनेजमेंट पोर्टल पर नामांतरण स्वतः दर्ज हो जाता है एवं पेशी की तारीख भी तय हो जाती है।
                                    

संतान देखभाल अवकाश नहीं मिलेगा परिवीक्षा अवधि में 

मध्यप्रदेश सिविल सेवा अवकाश नियम 1977 में संशोधन करते हुये संतान पालन अवकाश जोड़ा गया है। अवकाश नियम 38 के तहत महिला शासकीय सेवकों को संतान देखभाल अवकाश की स्वीकृति सामान्य रूप से परिवीक्षा कालावधि के दौरान स्वीकृत नहीं किया जायेगा तथापि, विशेष परिस्थितियों में, यदि परिवीक्षा कालावधि के दौरान अवकाश स्वीकृत किया जाता है तो परिवीक्षा की अवधि स्वीकृत अवकाश की उस कालावधि के बराबर अवधि तक के लिए बढ़ा दी जाएगी, जिसके लिए अवकाश स्वीकृत किया गया है।

मच्छरजनित बीमारियों से बचने की सलाह

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी के गोस्वामी ने बताया कि वर्षा के मौसम में होने वाली बीमरियां जैसे सर्दी, जुखाम, बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया, हैजा एवं टाइफाइड हो सकते है सर्दी, जुखाम, बुखार से बचने के लिए बारिश में ज्यादा देर तक न भीगे, भीगने से बचे, भीगने पर शरीर को साफ-कपड़े से पोछे तुरंत कपड़े बदले।

मलेरिया से बचने के लिये अपने घर के आसपास गड्डा न होने दें, अगर गड्डा हो तो, उसमें पानी इकठा न होने दें। हैजा से बचने के लिए घर के आसपास सफाई रखें, गंदा पानी उपयोग में न लायें, पानी को छानकर या उबालकर उपयोग करें। टाइफाइड खतरनाक बीमारी में से एक है। यह संक्रमित जल व दूषित भोजन से होता है, इस बीमारी में तेज बुखार आता है एंव कई दिनों तक रहता है। इस बीमारी का संक्रमण रोगी के पित्ताशय में रहता है, टाइफाइड होने वाले रोगी से दूर रहना चाहिए और चिकित्सक से दवा लेनी चाहिए।

सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने आम जनता से अपील की है कि वर्षा के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव जरूरी है। अगर बचाव न किया जाये तो यह खतरनाक हो सकती है। इसलिए कोई भी बीमारी होने पर चिकित्सक को अवश्य दिखायें, जिससे रोग की पहचान की जा सके।                                

जीपीएफ खाता नम्बर के लिए व्हाट्सअप नम्बर जारी

प्रधान महालेखाकार कार्यालय-लेखा एवं हकदारी ग्वालियर ने एक जनवरी 2005 से पूर्व के ऐसे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों से आवेदन करने का आग्रह किया है, जिनको सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक आवंटित नहीं किया गया है। 

ऐसे अधिकारी-कर्मचारी खाता क्रमांक आवंटित करने और खाते में सुधार संबंधी आवेदन पत्र अपने विभाग से सत्यापित करा कर संपूर्ण विवरण सहित कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 8827409410 पर भेज सकते हैं। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी द्वारा अपने सामान्य भविष्य निधि से संबंधित विवरण कार्यालय की वेबसाइट  पर लॉगिन रजिस्टर कर प्राप्त किया जा सकता हैं।
                                               

पेंशनर संबंधित जानकारी अब डैश बोर्ड पर उपलब्ध

आयुक्त कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश पर्यावास भवन भोपाल द्वारा आई.एफ.एम. आई.एस. पेंशन मॉड्यूल के अर्न्तगत डैश बोर्ड की सुविधा प्रदान की गई है। सभी डीडीओ से कहा है कि डैश बोर्ड के माध्यम से प्रत्येक विभाग के रेग्यूलर एवं एनपीएस से संबंधित कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित जिलेवार एवं विभागवार जानकारी डैस बोर्ड से प्राप्त कर सकते है।                     


हेपेटाइटिस से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीके गोस्वामी ने बताया कि हेपेटाइटिस लीवर से जुड़ी बीमारी जो वायरल इंफेक्शन के कारण होती है। इस बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है, हेपेटाइटिस में पांच प्रकार के वायरस होते है जिसमें हेपेटाइटिस ए.बी.सी.डी और ई इन पांचों वायरस को गंभीरता से लेना चाहिये।

उन्होंने बताया कि आस-पास साफ-सफाई का पालन करके इस बीमारी को कमतर किया जा सकता है। इसके साथ ही जन्म के बाद बच्चों को हेपेटाइटिस की वैक्सीन लगाया जाना चाहिए। क्योंकि इनके कारण हेपेटाइटिस महामारी जैसी बनती जा रही है और हर साल इसकी वजह से होने वाली मृत्यु के आंकड़े भी बढ़ते जा रहें है। 

उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस-सी, प्रदूषित खाना, प्रदूषित पानी के कारण भी होता है। हेपेटाइटिस के लक्षण पीलिया, बहुत अधिक थकान, पेट में दर्द, सूजन, खुजली, भूख न लगना, अचानक से वजन कम होना आदि लक्षण होने पर हेपेटाइटिस बी और सी की रोकथाम के संक्रमण को रोकने के लिये सभी शासकीय संस्थाओं पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिये। हेपेटाइटिस के लक्षण होने पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच एवं उपचार लें, जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है।                         
10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित 

जिला पंचायत कार्यालय (हाथकरधा) के  जिला ग्रामउद्योग अधिकारी ने बताया कि  हाथकरधा संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल  से वर्ष 2022-23 हेतु कौशल एवं तकनीकी विकास योजनातंर्गत अनुसूचित जनजाति मद में रूपये तीन लाख का आवंटन जिले को प्राप्त हुआ है।

जिले की कार्यशील बुनकर समितियों/स्व-सहायता समूह/उद्यमियों/व्यक्तिगत बुनकर एवं अशासकीय संस्थाओं ( जो हाथकरघा बुनाई से संबंधित गतिविधियों संचालित करती हैं ) से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र दिनांक 10 अगस्त 2022 तक आमंत्रित है । 

वित्तीय सहायता हाथकरधा’ सहायक उपकरण एवं हाथकरधा बुनियादी प्रशिक्षण 6 माह एवं कौशल उन्नयन प्रशिक्षण 2 माह, रंगाई प्रशिक्षण 15 दिवस एवं डिजाइन डेव्लपमेंट 15 दिवस हेतु आवेदन जिला पंचायत (हाथकरधा शाखा) सागर में जमा किये जा सकते है ।

News In Short- 08 Feb 2022-सागर के फर्नीचर की देश-विदेश में अच्छी मांग है

News In Short : ख़बरें संक्षेप में 

सागर वॉच  : 08 फरवरी  2022


सागर के फर्नीचर की देश-विदेश में अच्छी मांग है

↺ सागर के फर्नीचर की देश-विदेश में अच्छी मांग है, किन्तु फर्नीचर इकाइयों के कारण शहर में प्रदूषण, यातायात की समस्या होती है और आगजनी की आशंका बनी रहती है, जिस कारण इन इकाइयों को शहर से बाहर प्रतिस्थापित किया जाना अत्यावश्यक है। फर्नीचर क्लस्टर में इन इकाइयों को प्रतिस्थापित किया जाएगा।

सोमवार को रवींद्र भवन में  कलेक्टर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर विधायक की उपस्थिति में फर्नीचर संकुल विकसित करने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में दिल्ली से आये कंसलटेंट एवं विषय विशेषज्ञ द्वारा सागर के फर्नीचर निर्माता उद्यमियों को क्लस्टर विकास की जानकारी दी गयी एवं उनकी शंकाओं का समाधान किया।

क्लस्टर का विकास केंद्र शासन की एम. एस. ई. - सी. डी. पी. योजना एवं मध्यप्रदेश शासन के भूमि आवंटन नियम 2021 तथा एम. एस. एम. ई. प्रोत्साहन योजना 2021 अंतर्गत किया जाएगा। क्लस्टर स्थापना हेतु फर्नीचर निर्माता उद्यमियों का कम्पनीज एक्ट की धारा 8 के तहत स्पेशल पर्पस व्हीकल बनाया जाएगा जिसके द्वारा क्लस्टर विकास संबंधी कार्य निष्पादित किए जाएंगे।

अटल भूजल योजना के  ग्राम पंचायतों में भू-जल बढ़ाने के प्रयास प्रारंभ

अटल भूजल योजना के  ग्राम पंचायतों में भू-जल बढ़ाने के प्रयास प्रारंभ


↺ अटल भूजल योजना अंतर्गत नेशनल प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (एनपीएमयू) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉक्टर द्वारा  जिले में योजना अंतर्गत चयनित  सागर विकास खण्ड की  गिंदवानी एवं किशनपुरा ग्राम पंचायतों में भ्रमण किया गया।  तथा अटल भूजल योजना के तहत तैयार किए गए वॉटर सिक्योरिटी प्लान (डब्लूएसपी)में सामुदायिक सहभागिता का सत्यापन किया गया।

इस दौरान अटल  भूजल योजना राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई (एसपीएमयू) द्वारा ग्राम जल एवं स्वच्छता   तदर्थ समिति  के सदस्यों से चर्चा कर जानकारी ली गई, वहीं लोगों को पानी बचाने हेतु संदेश दिया गया एवं अटल भू जल योजना अंतर्गत तैयार की गई जल सुरक्षा योजना(डब्लूएसपी) में जन सहभागिता का सत्यापन किया गया।

जिले में योजना के तहत चयनित सागर विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा योजना (डब्लूएसपी)तैयार की जा चुकी है एवं क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यू सी आई) द्वारा सागर ब्लॉक की सात  ग्राम पंचायतों (भैंसा, कुड़ारी, सिधुगवा,ढाना ,   पड़रिया , रीछावर   एवं बदोना)का थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन कार्य भी किया जा चुका है।

ज्ञात हो अटल भूजल योजना समुदाय आधारित प्रबंधन कार्यक्रम है। जिसके तहत ग्राम की जनसंख्या पशुधन और कृषि हेतु पानी की मांग और ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के अंतर को दृष्टिगत रखते हुए मांग और आपूर्ति प्रबंधन करते हुए जल सुरक्षा योजना(डब्लूएसपी) का निर्माण ग्राम जल स्वच्छता तदर्थ समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से किया जाता है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उक्त योजना में डिस्टिक इंप्लीमेंटेशन पार्टनर (डी आई पी) के रूप में चयनित हैं। 

शिक्षा विभाग में क्रमोन्नति संबंधी प्रकरण लंबित न रहे- कलेक्टर

शिक्षा विभाग में क्रमोन्नति संबंधी प्रकरण लंबित न रहे- कलेक्टर 

↺ शिक्षा विभाग के लंबित क्रमोन्नति प्रकरणों का निराकरण दर्ज अवश्य करें। उक्त निर्देश कलेक्टरने क्रमोन्नति प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा विभाग में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला कोषालय से दो-सदस्यीय  कमेटी का गठन किया जाये एवं यह समिति दस दिवस में शिक्षा विभाग के समस्त लंबित प्रकरणों का निराकरण करें एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
कलेक्टर के मुताबिक  शिक्षा विभाग में कोई भी क्रमोन्नति संबंधी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।


 स्वरांजलि

 ↺ संगीत विभाग, डॉ हरीसिंह गौर विश्वविध्यालय में भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की इस कार्यक्रम में   विद्यार्थियों को लता जी के संघर्षों और सरल जीवन की जानकारी दी गयी । संगीत के विद्यार्थियों को  लता जी के द्वारा पाई उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर जीवन में सफलता अर्जित करने के गुर बताए। कार्यक्रम में  विद्यार्थियों ने लता जी के गाए गीत, गजल, भजन गाकर स्वरांजलि अर्पित की 

संगीत के विद्यार्थियों में शिवांश, अहिंसा, अपूर्वा, मोहिनी, वैशाली, निखिल, आशीष आशुतोष, शुभम, आकाश, गगन ने अपनी प्रस्तुतियां दी। तबले पर शैलेंद्र राजपूत एवं हारमोनियम पर यशगोपाल श्रीवास्तव ने संगत दी। शिक्षकों में अतिथि विद्वान डॉ स्मृति त्रिपाठी ने लता जी का” मेरी आवाज़ ही पहचान है ” गीत गाया और अंत में डॉ अवधेश प्रताप सिंह तोमर ने “राम रतन धन पायो” भजन की अंतिम प्रस्तुति दी।

Get-Covid-19-Test-Report-Online-मप्र-के-नगरिकों-कोरोना-टेस्ट-के-रपट-मिलेगी-घर-बैठे

सागर वॉच @
मप्र में कोरोना की जांच करने वालों के लिए यह बड़ी राहत देने वाली खबर हैं ।  कोरोना की जांच का नतीजा जाने के उन्हें कहीं नहीं भटकना पड़ेगा बल्कि नतीजा घर बैठे ही पता चल जायेगा   कोविड-19 संबंधित आरटीपीसीआर टेस्ट का परिणाम ऑनलाइन देखा जा सकेगा

Also Read: Covid Care Center- सागर के हर विकासखंड में शुरू होगा-कलेक्टर

नागरिकों के कोविड संबंधित आरटीपीसीआर टेस्ट का परिणाम जानने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की गई है। Corona Test Result लिंक पर क्लिक करके यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
नागरिक अपना मोबाइल नं (जो सैम्पल देते समय परीक्षण लैब/ सैम्पल संग्रहण केन्द्र को दिया गया है) एवं परीक्षण लैब, आईसीएएमआर पोर्टल से प्राप्त एसआरएफ आईडी की प्रविष्टि कर अपने सैम्पल का परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

 Read In English -English   
Congratulation-सागर-ने-जीता-दीनदयाल-उपाध्याय-पंचायत-सशक्तीकरण-पुरस्कार

सागर वॉच @
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने  देशभर से  उत्कृष्ट  पंचायतों  की प्रतिस्पर्धा में  भाग लेने वालीं  74000 पंचायतों  में  से  पुरस्कार के लिए चुनी गयीं 313 पंचायतों  को   पुरस्कार  कि राशि  वर्चुअल  बटन दबाकर ट्रांसफर की।  

इसी  प्रतिस्पर्धा में सागर    जिला पंचायत को उत्कृष्ट कार्य हेतु पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरूस्कार के साथ 50 लाख की राशि सीधे  प्राप्त हुयी । 

पुरूस्कार प्राप्त करने के लिये सागर जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत की अध्यक्ष  दिव्या अशोक सिंह बामोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. इच्छित गढ़पाले , अशोक  सिंह बामोरा,   जय गुप्ता जिला तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Also Read: Real Life Hero-Woman doctor travel 180 km from scooty to do Covid duty

 गौरतलब है कि पंचायतीराज दिवस 24 अप्रैल को भारत सरकार द्वारा 5 श्रेणियों में पुरूस्कार ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों को प्रोत्साहन हेतु प्रतिवर्ष दिये जाते है। जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरूस्कार, जीपीडीपी पुरूस्कार, बाल हितैषी पंचायत पुरूस्कारी, नानाजी देशमुख पंचायत सशक्तिकरण पुरूस्कारी, ई पंचायत पुरूस्कार की ये पांच श्रेणियों में उनके कार्यो के मूल्यांकन के आधार पर होता है।

वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन एवं समस्त राज्यों के माननीय मुख्यमंत्री की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संपूर्ण भारत से लगभग 5 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखा। पुरूस्कार प्राप्त होने परं कलेक्टर  दीपक सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष  दिव्या अशोक  सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकरी जिला पंचायत डाॅ. इच्छित गढ़पाले द्वारा पंचायतीराज के जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों को दी बधाई।

Also Read: Top-officials-took-immediate-steps-to-tighten-BMC-Management

Summer-Vacations- अशासकीय-विद्यालयों-में-तीस-अप्रैल-तक-नहीं-होगा-भौतिक-कक्षाओं-का-संचालन

सागर वॉच । 
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश में कक्षा पहली से आठवीं तक के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त समस्त विद्यालयों के लिए 15 अप्रैल से 13 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाओं का भौतिक संचालन 30 अप्रैल 2021 तक नहीं किया जाएगा। 

इन कक्षाओं का ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रह सकेगा। श्री परमार ने बताया कि प्रदेश में सभी शासकीय एवं अशासकीय छात्रावासों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। श्री परमार ने कहा कि वर्तमान कोरोना महामारी की परिस्थिति और विद्यालयीन छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

Also Read: During Lockdown education structure collapsed badly- Nagwani

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध सभी जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक एवं प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए गए है। कक्षा पहली से आठवीं तक की शालाओं में कार्यरत सभी शासकीय शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के पूर्ण होने तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

 बोर्ड परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण या अन्य शासकीय कार्य के लिए ड्यूटी लगाए जाने पर आवश्यक रूप से उपस्थित होंगे। जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि बोर्ड परीक्षाएँ संबंधित बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई इत्यादि के निर्देश के अनुसार ही आयोजित होंगी।

Kahi-Ankahi-सरकार-का-मुंह-न-ताकें-खुद-एहतियात -बरतें-कुलांचे-भरते-कोरोना-संक्रमण-से-बचने

कही-अनकही 

कोरोना संक्रमण अब कुलांचे भरने लगा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रोज कोरोना पाजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या  100 के आंकड़ें पार करती नजर आ रही है।

अकेले सागर जिले में ही कोरोना जो तेवर दिखा रहा है उसको देखते हुए लगता है कि अप्रैल  महीने के पहले पखवाड़े के खत्म होने के पहले ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हजार को पार कर जाएगा।

ऐसा नहीं है  कि जिले में कोविड के जाल में सिर्फ आम नागरिक ही फंस रहे हों। मंत्री, संत्री, अफसर, व्यापारी व चिकित्सक तक इसके शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं।

Also Read : Smart city-School of Learning by Doing Mistakes

राज्य सरकार, प्रशासन और समाज सेवी संगठन लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने, मेल-मिलाप में दो गज की दूरी बनाए रखने व बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने के संदेश देने में लगे हुए हैं।

लोग बहुत हद तक इन निर्देशों को मान भी रहे हैं। लेकिन पड़ोस के जिले मे चुनावी माहौल के चलते राजनैतिक दलों खासकर -सत्ताधारी दल कोविड से बचने के ऐहतियाती कदमों को नजरंदाज करने के आरोपों से घिरे हुए हैं।

प्रदेश में बेलगाम सा हो रहा कोरोना संक्रमण के फैलाव के लिए प्रबंधन भी पहले की अपेक्षा कम चुस्त दिख रहा है। कोरोना उपचार की आड़ में अकूत संपत्ति बटोरने की हवस से निजी चिकित्सा संस्थानों के लिप्त होने के आरोपों का दौर भी आए दिन जोर पकड़ता दिख रहा है। 

Also Read: During Lockdown education structure collapsed badly- Nagwani

कोरोना उपचार के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद व नमूनों की जांच में कमीशनखोरी व दवाओं की पैदा हुई किल्लत को भी कृत्रिम बताने के आरोपों में आ रही  तल्खी भी आम जनता महसूस करने लगी है।

कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में सरकार की कथित ढिलाई के चलते आम जनता में यह चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि चुनावों की प्रक्रिया पूरी नहीं होने तक सरकारें कोरोना नियंत्रण के लिए उतनी गंभीर शायद ही हों जैसी की जनता उनसे उम्मीद कर रही है।

अब वक्त आ गया है कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए आम लोगों को सरकार का मुंह ताकते रहने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के हर नागरिक को अपने स्तर पर ही जितना अधिक हो सके उतना ऐहतियात बरतना चाहिए।

Also Read: Vigilance Trap- Patwari taking bribe nabbed in Panna

 समाचार संक्षेप 

News-In-Short-बीएमसी-को -बनायें-पूर्णत-कोविड-अस्पताल-केंद्रीय-संस्कृति-मंत्री

सागर वॉच ।
 
कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। राज्य सरकार व प्रशासन भी बैठकों के जरिए बेहद चैकस होने का संदेश आए दिन जनता को दे रहा है। 

रविवार को आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में जिसमें केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल व मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी आभासी माध्यम से (वर्चुअल मीटिंग) के जरिए शिरकत की।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री पटेल ने बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को थामने के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय को पूरी तरह कोविड अस्पताल में तब्दील करने के लिए कहा। साथ ही निजी क्षेत्र की सहभागिता बढ़ाकर एक से ज्यादा कोविड उपचार केन्द्र खोलने के लिए भी कहा।

Also Read: Smart city-School of Learning by Doing Mistakes

वहीं प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने, कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के लिए जिला स्तर पर खोली गई खुली जेल को खंड स्तर पर भी शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोविड नमूनों की जांच तय समय सीमा में किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को के नमूने की जांच के नतीजे 24 घंटें के अंदर दिए जाएं।

इसी बैठक के जरिए जिला कलेक्टर ने भी जिले के निजी अस्पतालों को कोविड के उपचार के सिलसिले में निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक तय इलाज की कीमतों को निजी अस्पताल प्रवेश द्वारा पर ही प्रदर्शित करें।

Also Read: During Lockdown education structure collapsed badly- Nagwani

कोविड संक्रमण 

सागर जिले में रविवार को कोविड संक्रमण के संदिग्ध मरीजों में से 165 मरीज पाजिटिव आए। यह संख्या अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा बताया जा रहा है।

टीकाकरण

मप्र के नगरीय विकास मंत्री ने रविवार से शुरू हुए टिकाकारण उत्सव के सिलसिले में जिला प्रशासन को 45 साला से अधिक आयु वाले सभी पात्र लोगों का सौ फीसदी टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए। वहीं कांग्रेस पार्टी के अनुषंगी संगठन सेवादल ने चमेली चैक स्थित कोविड टीकाकरण केन्द्र पर व्यवस्थाओं को संभालने की जिम्मेदारी ली।  

सेवादल के जिला अध्यक्ष शिंटू कटारे ने सागर वाॅच को बताया कि उनके टीम के सदस्य क्षेत्र के बुजुर्ग लोंगों को घरों से टीकाकरण केन्द्र लाने व टीककारण के उपरांत वापिस घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। साथ ही टीकाकरण केन्द्र पर लोगों को मुफ्त मास्क वितरण, व पेयजल आदि का इंतजाम भी कर रहे हैं।

Also Read: Vigilance Trap- Patwari taking bribe nabbed in Panna

Unsung-Heroes-स्वच्छता-का-हो-ऐसा-जूनून-तो-कैसे-नहीं-बनेगा-देश-कचरा-विहीन
















Read In English I Hindi

सागर वॉच ।(विशेष रपट ) मधुर तिवारी I दिल में कुछ करने का जुनून हो तो फिर पद, कद, उम्र, तजुर्बा, 
छोटा-बड़ा कुछ भी मायने नहीं रखता। यह साबित कर रहा है एक 17 वर्षीय किशोर और उसका संकल्प। दरअसल हम बात कर रहे हैं शहर से लगे भैंसा निवासी आफताब बहना की। हाल ही में सदर स्थित एक सरकारी स्कूल से 11वीं की परीक्षा पास कर 12वीं में पहुंचे आफ़ताब ने देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प ले लिया है। उसे जहां भी गंदगी (डिस्पोजल, पन्नी, प्लास्टिक का कचरा आदि) नजर आती है वह अपना काम छोड़ उसे साफ करने में जुट जाता है।

                    यह भी पढ़ें : कामकाज में कसावट लाने कोरोना नियंत्रण केंद्र पहुंचे कलेक्टर

ऐसा ही नजारा सोमवार दोपहर पुराने कलेक्टर कार्यालय में नजर आया। जहां बिना किसी से कुछ कहे यह किशोर कचरा चुन -चुन  कर कचरे के डब्बे में   में डाल रहा था । आसपास खड़े लोगों ने जब उसे बुलाकर कुछ रुपए देने चाहे तो उसने मदद लेने से इनकार कर दिया और सभी को साफ-सफाई रखने और गंदगी न फैलाने की अपील की। गंदे से कपड़े पहने, कचरा बीन रहे युवक की बात सुन सभी स्तब्ध रह गए और उसके काम की सराहना की।

- अफसर बनने की है चाह ..

आफताब का कहना था कि वह पढ़ाई कर एक अफसर बनना चाहता है। उसने बताया कि उसके मरहूम पिता की दिली तमन्ना थी कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर अफसर बने । आफताब ने बताया कि यही कारण है कि वह और उसके भाई मेहनत-मजदूरी करने के बाद भी मन लगाकर पढ़ाई में जुट जाते हैं। आफ़ताब की इसी मेहनत का परिणाम है कि उसने दसवीं की परीक्षा 77 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की थी, अब 12वीं में उससे भी ज्यादा अंक लाकर अव्वल आना चाहता है। 

            यह भी पढ़ें : गंभीर-बीमारियों-के-रोगियों-को-लग-सकता-है-लंबा-समय-कोरोना-से-ठीक-होने-में

- प्रशासन दे ध्यान

आफताब ने बताया कि पिता की मौत के बाद वह और उसके भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। परिवार का राशन कार्ड भी नहीं और उसे बनवाने के लिए वह महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। सोमवार को भी वह अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए एसडीएम कार्यालय आया था और वहां आसपास कचरा देख उसे साफ करने में जुट गया।